भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /मुंबई छोड़ी, पहाड़ों में डेरा जमाया! बॉलीवुड के इन 6 स्टार्स ने नेचर के बीच बनाया अपना करोड़ों का सपनों का महल

मुंबई छोड़ी, पहाड़ों में डेरा जमाया! बॉलीवुड के इन 6 स्टार्स ने नेचर के बीच बनाया अपना करोड़ों का सपनों का महल

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 06, 2026, 10:29 AM IST|Updated: Oct 06, 2026, 10:43 AM IST
joinshare
मुंबई के भीड़, प्रदूषण और लगातार मीडिया के कैमरों से तंग आकर कई बॉलीवुड सितारों ने पहाड़ों में अपना पक्का ठिकाना बना लिया है. जानिए यामी गौतम, कंगना रनौत, आमिर खान और नीना गुप्ता के पहाड़ों में बने लग्जरी घरों के बारे में.

Bollywood Stars Mountain Homes: मुंबई की लाइफ दिखने में जितनी ग्लैमरस लगती है, उतनी ही थकान और भागदौड़ से भरी होती है. दिन-रात कैमरे की लाइटें, ट्रैफिक का शोर और बढ़ता पॉल्यूशन हर किसी को थका देता है. ऐसे में हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी अब इस भागदौड़ से परेशान हो चुके हैं. अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से टाइम निकालकर ये सितारे अब किसी ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां शांत हवा, हरियाली और सुकून मिले. यही वजह है कि कई बड़े स्टार्स ने मुंबई का मोह छोड़कर पहाड़ों की हसीन वादियों में अपने करोड़ों के आलीशान आशियाने बना लिए हैं. कुछ सितारे तो मुंबई पूरी तरह छोड़कर हमेशा के लिए हिमाचल और उत्तराखंड की वादियों में बस चुके हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स ने पहाड़ों में अपना पक्का या फिर हॉलिडे होम बना लिया है.

yami-gautam-home1/7

यामी गौतम और आदित्य धर

एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके डायरेक्टर पति आदित्य धर ने मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी को बाय-बाय कह दिया है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर में अपना परमानेंट ठिकाना बना लिया है. यह कोई साधारण घर नहीं है, बल्कि 25 एकड़ में फैला हुआ एक 100 साल पुराना हेरिटेज एस्टेट है. यामी और आदित्य अपने बेटे की परवरिश पूरी तरह कुदरत के बीच करना चाहते हैं. इसलिए दोनों अब ज्यादातर समय हिमाचल के इसी घर में बिताते हैं. जब भी बॉलीवुड की किसी फिल्म की शूटिंग या काम होता है, तभी वे मुंबई आते हैं और काम खत्म करके तुरंत अपने पहाड़ों वाले घर लौट जाते हैं.
kangana-home2/7

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को पहाड़ों से कितना प्यार है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. कंगना ने अपने होम टाउन मनाली में समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर एक बेहद खूबसूरत घर बनवाया है. इस बंगले का नाम उन्होंने 'कंगना हाइट्स' रखा है. कांच और लकड़ी के कॉम्बिनेशन से बना यह घर अंदर से बेहद क्लासिक और आलीशान दिखता है. डीएनए के मुताबिक, कंगना के इस लग्जरी विला की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है. जब भी कंगना को काम से ब्रेक मिलता है, वह सीधे अपने मनाली वाले इस महल में जाकर चिल करती हैं.
aamir-panchgani-home3/7

आमिर खान

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्ट' आमिर खान को भी शांति और हरियाली से काफी लगाव है. मुंबई के बांद्रा में उनका बेहद महंगा घर तो है ही, लेकिन कभी-कभी वीकेंड्स पर आराम करने के लिए उन्होंने पंचगणी की खूबसूरत पहाड़ियों में 2 एकड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है. आमिर खान अपनी फैमिली के साथ अक्सर समय बिताने के लिए पंचगणी चले जाते हैं. चारों तरफ हरे-भरे पहाड़ों से घिरे इस हॉलिडे होम की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है.
neena-gupta-mukteshwar-home4/7

नीना गुप्ता

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी मुंबई की भीड़भाड़ से दूर उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में अपना एक प्यारा सा घर बना चुकी हैं. नीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस विला की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनके इस घर में बड़ी-बड़ी शीशे की खिड़कियां और पीछे एक बड़ा हरा-भरा गार्डन है. जहां से पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है. जब भी नीना गुप्ता को मुंबई के काम से फुर्सत मिलती है, वह सीधे मुक्तेश्वर पहुंच जाती हैं और वहां की ठंडी हवाओं में वक्त बिताती हैं.
sunil-shetty-khandala-home5/7

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी भी नेचर लवर्स की लिस्ट में काफी आगे हैं. उन्होंने मुंबई के पास खंडाला की वादियों में एक विला बनवाया है, जिसका नाम 'जहान' है. लगभग 5 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह घर विंटेज और मॉडर्न लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इस घर में एक बड़ा इन्फिनिटी पूल, बड़ा गार्डन और हाई-टेक टेक्नोलॉजी मौजूद है. सुनील शेट्टी अक्सर अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने इस खंडाला वाले फार्महाउस पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.
saif-ali-khan-switzerland-home6/7

करीना कपूर और सैफ अली खान

पहाड़ों के प्यार के मामले में करीना कपूर और सैफ अली खान भी पीछे नहीं हैं. हालांकि इनका पसंदीदा ठिकाना भारत से दूर स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियां हैं. करीना और सैफ हर साल न्यू ईयर या छुट्टियों में स्विट्जरलैंड के गस्टाड जाना पसंद करते हैं. खबरों की मानें तो इस पॉवर कपल का गस्टाड पैलेस में अपना खुद का एक लग्जरी 'शैले' (पहाड़ी विला) है, जिसकी कीमत लगभग 33 करोड़ रुपये है.
preity-zinta-shimla-home7/7

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही शादी के बाद अमेरिका में रहती हैं, लेकिन उनके दिल में आज भी अपने गांव और शिमला की पहाड़ियां बसी हुई हैं. प्रीति जिंटा का शिमला में अपना पैतृक घर है, जहां उनके सेब के बड़े-बड़े बागान हैं. प्रीति जब भी भारत आती हैं, अपने बच्चों और पति के साथ शिमला जरूर जाती हैं ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें.
TAGS:
Bollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

2

2 महीने में 12 मामले...प्रेग्नेंसी में क्यों फट जाता है गर्भाशय? अंबेडकर अस्पताल की डॉक्टर ने बताए लक्षण और उपाय

3

बेंगलुरु-अहमदाबाद में घरों की मांग क्यों बढ़ रही है? जानिए देश के किन शहरों में है रियल एस्टेट का बूम

4

E20 के बाद अब बिकेगा 100% इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, सरकार ने बदला सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स

5

MLC चुनाव में राजद को सता रहा वोट चोरी का डर, भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पहुंचा निर्वाचन आयोग, बोला- ख्याल रखिए

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.