दीवाली का मतलब अपनों के साथ समय बिताना होता है और बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को अपने दीवाली जश्न की खास झलक दिखाई है. किसी ने परिवार के साथ फैमिली फोटो शेयर की तो कोई ट्रेडिशनल कपड़ों में कहर ढाता नजर आया. सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. आइए नजर डालते हैं कि आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनास, करीना कपूर और अन्य सितारों ने अपनों के साथ दीवाली कैसे मनाई-
1/14
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर, बेटी राहा और सास नीतू कपूर के साथ दिवाली मनाने की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में हसीना को अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए और अपने घर पर एक साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी की रोशनी. आपको और आपके अपनों को दिवाली की शुभकामनाएं... उम्मीद है कि आप ढेर सारे प्यार से घिरे रहें.'
2/14
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिवाली का खास त्योहार सेलिब्रेट की, जिसकी झलक उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिखाई हैं. पोस्ट में हसीना अपने पति और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'आपको और आपके पूरे परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.'
3/14
सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी बेहद खास तरीके से दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोहा अपने पति और बेटी के साथ नजर आईं. उन्होंने अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ जंगल में बिताए समय की तस्वीरें शेयर कीं.
4/14
अर्पिता खान
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी बेहद खास अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को दिखाई है. शेयर की गई तस्वीरें में अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ नजर आ रही हैं. साथ ही कपल का बेटा आहिल और बेटी आयत भी तस्वीरों में नजर आ रही हैं.
5/14
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और माता-पिता रणधीर व बबीता कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में उनका बेटा तैमूर अपने नाना को गले लगाता हुआ भी दिखाई दे रहा है. अपने कैप्शन में करीना ने परिवार के महत्व पर बात करते हुए लिखा, 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं... अपने माता-पिता से प्यार करना ही सबसे अहम है... हमेशा.'
6/14
करिश्मा तन्ना
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दिवाली की खास शुभकामनाएं दी. दिवाली के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. फोटो में करिश्मा अपने पति वरुण और बेटे वेद के साथ मैचिंग कपड़ों में नजर आ रही हैं.
7/14
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ मनाई गई दिवाली की झलक फैंस को दिखाई. उनके इंस्टाग्राम एल्बम में परिवार के साथ बिताए गए पल, त्योहार की सजावट, पारंपरिक कपड़े और दिवाली के दौरान खाए गए पकवानों की तस्वीरें शामिल थीं. इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'इस दिवाली की मेरी कुछ पसंदीदा तस्वीरें. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'
8/14
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फेस्टिव पोस्ट शेयर की, जिसमें इस मौके का उत्साह झलकता है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार, दिवाली वाली फीलिंग आ ही गई! सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.'
9/14
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे माता-पिता, पत्नी लिन लैशराम और बेटी न्योमिका के साथ नजर आ रहे है. इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दिल खोलकर पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं.
10/14
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर आरती करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और अपने परिवार की तरफ से एक खास संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं. प्यार, देशमुख परिवार.'
11/14
सागरिका घाटगे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी झलक उन्होंने कुछ फोटोज में फैंस के साथ शेयर की है. इन तस्वीरों में कपल अपने नन्हे मेहमान के साथ नजर आ रहा है. तस्वीरों में जहीर खान क्रीम कुर्ते में नजर आ रहे हैं और सागरिका गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
12/14
सारा अली खान
सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ मनाई गई दिवाली की तस्वीरें शेयर कीं. इस जश्न में उनके दोस्त भी शामिल थे. अपनी बात को संक्षेप में रखते हुए, सारा ने अपने फॉलोअर्स को शुभकामना दी, 'सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई.'
13/14
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पिछले कुछ दिनों में दोस्तों के साथ मनाए गए उनके दिवाली सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है. एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में इन खास पलों को कुछ यूं बयां किया, 'प्यार और रोशनी से भरी दिवाली. हमारी दिवाली तो ऐसी ही रही और उम्मीद है कि आपकी भी ऐसी ही रही होगी! ढेर सारा प्यार और आप सभी को दिवाली मुबारक, दोस्तों.'
14/14
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिवाली मनाई और इस मौके के लिए तैयार हुए कपल की तस्वीरें शेयर कीं. सोनम ने सफेद सूट पहना था और अपनी पोस्ट में एक रोमांटिक अंदाज जोड़ते हुए कैप्शन लिखा, 'दिवाली की रोशनी, थोड़ी सी चमक और वह इंसान जो आज भी मुझे शर्माने पर मजबूर कर देता है.'