बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप्स की खबरें कई बार अखबार की हैडलाइन बन जाते हैं. आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिनके ज्यादा ब्रेकअप हुए हैं.
1/7
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने साल 2022 में आलिया भट्ट के साथ शादी कर ली है. शादी से पहले रणबीर कपूर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. उनका नाम सोनम कपूर, अवंतिका मलिक, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी जुड़ चुका है. रणबीर कपूर का रिश्ता सबसे लंबा कटरीना कैफ के साथ चला था.
2/7
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का भी दिल कई बार टूट चुका है. दीपिका और रणबीर कपूर के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी. इसके अलावा उनका नाम सिद्धार्थ माल्या, निहार पांड्या, उपेन पटेल, एमएस धोनी और युवराज सिंह के साथ उनका नाम जुड़ चुका है.
3/7
सलमान खान
सलमान खान अभी तक सिंगल हैं. एक्टर की लाइफ में कई हसीनाएं आ चुकी हैं. कहा जाता है कि संगीता बिजलानी के साथ उनके शादी के कार्ड तक छप गए थे. सलमान खान का नाम शाहीन जाफरी, सोमी अली, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर और ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ चुका है. ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते और ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटौरी थी.
4/7
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की लाइफ में कई हैंडसम हंक आए, लेकिन उनका दिल कोई नहीं जीत पाया. एक्ट्रेस भी सलमान खान की तरह सिंगल हैं. सुष्मिता सेन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है. रणदीप हुड्डा, वसीम अकरम, विक्रम भट्ट, बंटी सचदेव, रोहमन शॉल संग उनके रिलेशनशिप चर्चा में रह चुके हैं.
5/7
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. शाहीद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत संग शादी की है. शादी से पहले उनका नाम हर्षिता भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ भी जुड़ चुका है.
6/7
कंगना रनौत
कंगना रनौत का भी दिल कई बार टूट चुका हैं. एक्ट्रेस ने भी अभी तक शादी नहीं की है. करियर की शुरुआत में कंगना और आदित्य पंचोली का रिश्ता चर्चा में रहा था, जो कि विवाद के बाद खत्म हुआ. ऋतिक रोशन संग भी कंगना के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटौरी थी. दरअसल कंगना ने ऋतिक संग रिश्ते का दावा किया था वहीं ऋतिक ने रोमांटिक रिश्ते को लेकर इनकार किया था, यह मामला काफी विवादित रहा था. अध्ययन सुमन, अजय देवगन, निकोलस लाफर्टी के साथी भी कंगना का नाम जुड़ चुका है.
7/7
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का नाम भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. दीपिका से शादी से पहले उनका नाम अहाना देओल, अनुष्का शर्मा और अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ चुका था.