भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /बिहार से अब मानसून की विदाई, ठंडक भर रही अंगडाई! बाढ़ के बीच आज बारिश होगी या नहीं, यहां देखें

बिहार से अब मानसून की विदाई, ठंडक भर रही अंगडाई! बाढ़ के बीच आज बारिश होगी या नहीं, यहां देखें

Written ByRupak Kumar
Published: Oct 01, 2026, 08:58 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 06:12 PM IST
joinshare
Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना कम है और तापमान में भी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. दिन में हल्की गर्मी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मानसून सीजन में बिहार में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना कम है और तापमान में भी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. दिन में हल्की गर्मी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मानसून सीजन में बिहार में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

 

Bihar weather1/5

शुष्क रहेगा मौसम

आज बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से विदाई की तैयारी में है. अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इस दौरान वर्षा होने के आसार नहीं हैं.
Bihar weather2/5

बारिश की संभावना कम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून के लौटते ही प्रदेश में बारिश होने संभावना कम होती दिख रही है. अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में भी कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं.
Bihar weather3/5

सामान्य से लगभग 32 प्रतिशत कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 32 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. इस दौरान बिहार में 992.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि 678.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. हलांकि, नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार के कई जिले अभी भी बाढ़ के चपेट में है.
Bihar weather4/5

पूरे प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है

आसमान साफ होने के कारण राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का असर देखने को मिल सकता है. अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.
Bihar weather5/5

अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं

बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
TAGS:
Bihar Weather

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
राजस्वकर्मी की हत्या से फूटा गुस्सा, रांची के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप

राजस्वकर्मी की हत्या से फूटा गुस्सा, रांची के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप

2

गुवाहाटी के होटल में खूनी खेल! ताबड़तोड़ गोलीबारी में 5 की मौत, दो महिलाओं समेत कई घायल

3

रोहित-विराट के बाद कौन बनेगा सुपरस्टार? शुभमन या यशस्वी नहीं, महान ऑलराउंडर ने लिया इस युवा खिलाड़ी का नाम

4

Car Price Hike: अब कार खरीदना पड़ेगा महंगा? नए सेफ्टी नियम बढ़ाएंगे कीमत; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

5

6 महीने लिव-इन, फिर खंडवा के मंदिर में शादी… कुछ देर बाद ऐसा क्या हुआ कि मंसूरी को ले गए परिजन?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.