Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई की तैयारी शुरू हो गई है. पटना मौसम विभाग के अनुसार, 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई खास संभावना नहीं है.
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई की तैयारी शुरू हो गई है. पटना मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की खास संभावना नहीं है. दिन में गर्मी और उमस, जबकि सुबह-रात हल्की ठंडक महसूस होगी. अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
1/5
प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
आज राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बिहार से मानसून की विदाई की तैयारी लगभग शुरू हो गई है. मानसून की विदाई के कारण पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है.
2/5
3-4 दिनों तक बारिश के आसार नहीं
पटना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 से 4 दिनों तक पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और दिन का समय मौसम उमस भरा रहेगा.
3/5
सुबह और रात के समय गुलाबी-गुलाबी ठंड का एहसास
बारिश नहीं होने से दोपहर के समय गर्मी का एहसास होगा. वहीं, सुबह और रात के समय गुलाबी-गुलाबी ठंडक महसूस की जाएगी. मौसम में यह बदलाव मानसून की विदाई के साथ देखने को मिल रहा है.
4/5
कम बारिश के बावजूद बाढ़ का कहर जारी
पूरे बिहार में मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से लगभग 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं.
5/5
तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार में आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.