दुनियाभर में कई ऐसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जो चौकों से ज्यादा छक्कों में डील करना पसंद करते हैं. जब भारतीय क्रिकेट टीम की बात होगी तो आपके दिमाग में पहला नाम अभिषेक शर्मा का आएगा, लेकिन ऐसा नहीं है. इस साल अभिषेक सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में एक भारतीय खिलाड़ी से पीछे चल रहे हैं. क्या आपको उनका नाम पता है?
1/5
करणबीर सिंह सबसे आगे
फिलहाल सितंबर का महीना चल रहा है और इस साल को खत्म होने में 3 महीने बाकी हैं. लेकिन मौजूदा समय की बात करें तो 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में ऑस्ट्रिया के स्टार बल्लेबाज करणबीर सिंह शिखर पर मौजूद हैं. करणबीर ने इस साल अब तक 24 इंटरनेशनल मैचों में 78 छक्के उड़ा दिए हैं. उनका टारगेट इस साल के अंत तक छक्कों का शतक पूरा करने पर होगा.
2/5
हेटमायर और ईशान में जबरदस्त टक्कर
फुल मेंबर टीम की बात करें तो वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर और भारतीय टीम के स्टार ईशान किशन के बीच छक्कों की जंग चल रही है. फिलहाल दोनों में 19-20 का भी अंतर नहीं है. 2026 में ईशान और हेटमायर ने अभी तक 50 छक्के जड़े हैं. हालांकि, हेटमायर ने ईशान के मुकाबले कम मैच खेले हैं. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 छक्के उड़ाए हैं, जबकि ईशान किशन ने छक्कों का अर्धशतक जड़ने के लिए 29 मैच खेले हैं.
3/5
अभिषेक शर्मा से आगे ईशान किशन
टॉप-3 की लिस्ट में ईशान किशन इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. चौथे नंबर पर नेपाल के घातक बल्लेबाज कुशल भुरतेल का नाम है, जिन्होंने इस साल अभी तक
19 मैचों में 42 छक्के जड़े हैं. इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर कप्तान हैरी ब्रूक भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. स्टार इंग्लिश बल्लेबाज ने इस साल 29 मैचों में 42 सिक्स ठोके हैं.
4/5
अभिषेक शर्मा ने जड़े हैं 42 छक्के
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 7 छक्के की मदद से 82 रन बनाने वाले स्टार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस साल अभी तक 38 सिक्स जड़े हैं. हालांकि, उन्होंने ईशान किशन के मुकाबले 5 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कम भी खेले हैं. अभिषेक शर्मा को 'अभि सिक्स शर्मा' भी कहा जाता है. फैंस छक्कों के रेस में ईशान और अभिषेक के बीच विजेता कौन होगा? इसको लेकर उत्साहित हैं.
5/5
बेबी एबी ने जड़े हैं 37 छक्के
अभिषेक शर्मा के बाद साउथ अफ्रीका के युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस का नाम है. बेबी एबी के नाम से मशहूर ब्रेविस ने इस साल अब तक 19 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 37 छक्के उड़ाए हैं. फुल मेंबर टीम की बात करें तो हेटमायर, ईशान, अभिषेक, ब्रूक और ब्रेविस के बीच कांटे की टक्कर है. साल के अंत में जीत किसकी होगी? ये देखना दिलचस्प होगा.