मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में सुपरस्टार रजनीकांत और सीएम एमके स्टालिन भी नजर आ रहे हैं. जानिए उनकी खास मैरिज की पूरी कहानी.
मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी के बाद से ही यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब अनिरुद्ध ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी नजर आ रहे हैं.
1/5
रजनीकांत और एमके स्टालिन ने दिया आशीर्वाद
अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरों में यह नया जोड़ा सुपरस्टार रजनीकांत और राजनेता एमके स्टालिन के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में दोनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां बांटते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए कपल ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा. उन्होंने कहा कि उनका दिल भर आया है और सभी का प्यार व आशीर्वाद उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है. इस नई शुरुआत को इतना खास बनाने के लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया.
2/5
प्री-वेडिंग पार्टी में दिखी रोमांस
इससे एक दिन पहले भी अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ खास झलकियां फैंस को दिखाई थीं. एक तस्वीर में अनिरुद्ध अपनी पत्नी काव्या को बाहों में लेकर पोज दे रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में दोनों हाथ थामे वेन्यू में एंट्री लेते दिख रहे हैं और दोनों तरफ खड़े मेहमान तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं. सेलिब्रेशन के दौरान एक खास म्यूजिकल मोमेंट भी देखने को मिला, जहां अनिरुद्ध स्टेज पर गाना गा रहे थे और काव्या ने भी उनका साथ दिया.
3/5
स्टाइलिश आउटफिट्स और ग्रीस वेडिंग की तस्वीर
पार्टी में दोनों का फैशन सेंस भी कमाल का रहा. पेरेंट्स के साथ वाली एक फोटो में काव्या ने व्हाइट ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ गोल्ड ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट टॉप पहना था, वहीं अनिरुद्ध ऑल-व्हाइट आउटफिट में डबल-ब्रेस्टेड जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में बेहद डैशिंग लगे. एक अन्य तस्वीर में काव्या शैंपेन-गोल्ड गाउन और सॉफ्ट पिंक फेदर्ड रैप में नजर आईं, जबकि अनिरुद्ध ने ब्लैक शर्ट-ट्राउजर के साथ ग्रे ब्लेजर पहना था. पोस्ट में ग्रीस में हुई उनकी शादी की एक अनदेखी फोटो भी शामिल थी, जिसके साथ अनिरुद्ध ने लिखा कि यह उनका पसंदीदा जादू है.
4/5
क्यों खास रही अनिरुद्ध और काव्या की शादी?
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों की जगह सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज यानी आत्मसम्मान विवाह को चुना. डीएमके आईटी विंग के सचिव डॉ. टी आर बी राजा ने इस अनोखी सेरेमनी की पुष्टि की.
5/5
क्या है सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज?
बता दें कि सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज की शुरुआत तमिलनाडु में समाज सुधारक पेरियार ईवी रामासामी ने की थी. इस तरह की शादी में दूल्हा और दुल्हन गवाहों की मौजूदगी में एक-दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं और वरमाला या अंगूठी बदलते हैं. यह परंपरा कपल्स को बराबरी और सम्मान के साथ सादगी से शादी करने की आजादी देती है, जिसे 1967 में तमिलनाडु में कानूनी मान्यता मिली थी.