App

झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, नशे में धुत युवक ने पीट-पीटकर की हत्या; पत्नी का TMC पर आरोप

पश्चिम बंगाल में षड़ानन कार्तिक पूजा के मौके पर भाजपा के एक नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक नेता युवकों के बीच हो रही लड़ाई को शांत करवाने के लिए आगे आए थे. इस दौरान किसी ने उनपर बेरहमी से वार कर दिया.

झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, नशे में धुत युवक ने पीट-पीटकर की हत्या; पत्नी का TMC पर आरोप

West Bengal BJP Leader Death: पश्चिम बंगाल में मालदा के ऋषिपुर इलाके में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंदन मंडल की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि 45 साल के चंदन एक कार्यक्रम में हुई हाथापाई के बीच मामला सुलझाने के लिए आगे आए थे. इस दौरान किसी ने उनपर बेरहमी से वार कर दिया. मृतक नेता पहले से ही हृदय से जुड़ी समस्या से पीड़ित थे.

ऋषिपुर के चांदपुर में षड़ानन कार्तिक पूजा के मौके पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान गुरुवार ( 19 नवंबर 2026) को रात 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई. इस बीच नशे की अवस्था में कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई. भाजपा नेता चंदन मंडल झगड़ा शांत करवाने आगे बढ़े थे कि तभी नशे में चूर एक शराबी युवक ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी.    

लड़ाई शांत करवाने गए नेता पर हमला

चंदन मंडल पूजा समिति के सचिव और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर थे. वह ऋषिपुर के रहने वाले थे और सजावट का काम भी करते थे. बीते दिन वह मालदा के हबीबपुर स्थित ऋषिपुर इलाके के चांदपुर गांव में कार्तिक पूजा मेले में शामिल होने पहुंचे थे. यहां पर आधी रात अचानक बिजली गुल होने पर कुछ नशे में धुत लोगों के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान वह बीच-बचाव करने चले गए कि तभी एक युवक ने उनपर हमला किया. पुलिस ने इस घटना के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. 

पहले से थी दिल की समस्या

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान नशे में धुत एक युवक ने बीच-बचाव कर रहे नेता पर जानलेवा हमला किया. इससे वह जमीन पर गिर पड़े. चंदन पहले से ही दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. घटना के बाद उन्हें तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा है. पार्टी का आरोप है कि TMC के गुंडों ने ही उनके नेता की हत्या की है.

मृतक की पत्नी का TMC पर आरोप

मृतक चंदन की पत्नी पूर्णिमा मंडल ने घटना में लोकल TMC नेता कनाई चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि TMC के लोग इस बात से चिढ़े हुए थे कि उन्होंने कार्तिक पूजा मेले की जिम्मेदारी संभाली. पूर्णिमा ने अपने पति की हत्या के लिए न्याय की मांग की है. वहीं, TMC ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More