Must Watch Best Bhojpuri Movie: बदलते समय के साथ भोजपुरी सिनेमा में भी तेजी से बदलाव आया है. मारधाड़ और पुराने रोमांस की जगह अब अच्छी और फैमिली फिल्में बन रही हैं. महिला सशक्तिकरण पर बनी इन फिल्मों को लोग टीवी और इंटरनेट पर खूब पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बताते हैं कि दर्शक अब ऐसी साफ-सुथरी कहानियों को दिल से अपना रहे हैं.
भोजपुरी सिनेमा का बदलता रंग-ढंग
भोजपुरी सिनेमा का रंग-ढंग पिछले कुछ वक्त में काफी बदल चुका है. वो दौर पीछे छूट रहा है, जब केवल मारधाड़ और घिसे-पिटे रोमांस के दम पर फिल्में चलती थीं. आज के समय में सामाजिक बंदिशों को तोड़ती और महिला सशक्तिकरण की बात करती कहानियां लोगों के दिलों को छू रही हैं. खास बात ये है कि इन फिल्मों को बड़े पर्दे की जगह अब सीधे टीवी और इंटरनेट की दुनिया में बड़ा मंच मिल रहा है. यही वजह है कि घर में परिवार के साथ बैठकर फिल्में देखने वाले लोग तेजी से इनसे जुड़ रहे हैं. सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करोड़ों की संख्या में मिलने वाले व्यूज साफ बताते हैं कि आज का भोजपुरी ऑडियंस अच्छी और सीरियस कहानियों को खुले दिल से अपना रहा है.
1/5
लोगों के बीच छा रही भोजपुरी फिल्में
महिलाओं के हक और संघर्ष पर बनी फिल्मों की बात करें तो एक मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का चेहरा सबसे पहले दिमाग में आता है, क्योंकि वे हमेशा ऐसी पारिवारिक और सीरियस फिल्मों में नजर आती हैं, जहां बहू-बेटियों के सपनों और समाज की पुरानी सोच के बीच टकराव देखने को मिलता है. ऐसी ही एक कहानी में एक शादीशुदा महिला को गाने का गजब का हुनर हासिल है. उसके सुरों में जादू है, लेकिन उसके ससुर की दकियानूसी सोच उसे घर की चारदीवारी से बाहर नहीं निकलने देती. ससुर का मानना है कि खानदान की बहू सरेआम गाना नहीं गा सकती. ऐसे मुश्किल दौर में उस बहू को अपनी सास का पूरा साथ मिलता है और वो घूंघट की आड़ में दुनिया जीतने निकल पड़ती है.
2/5
घूंघट की आड़ में छिपा सुरों का जादू
इस संजीदा और दिल छू लेने वाली कहानी को बड़े परदे पर उतारने की जिम्मेदारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने जडायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी ने संभाली, जबकि इसके राइटर अरबिंद तिवारी हैं. संदीप सिंह और इश्तियाक शेख बंटी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है और इसका म्यूडिक ओम झा ने दिया है. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म में राकेश बाबू, ज्योति मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, विद्या सिंह, देवेंद्र पाठक, संगीता राय, सपना यादव और आशीष यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. 12 अप्रैल 2025 को बी4यू भोजपुरी चैनल पर इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ. घर की बंदिशों और औरत के हौसले की इस अनोखी कहानी का नाम है ‘घूंघटवाली सुपरस्टार’.
3/5
जब वायरल वीडियो ने हिला दिया पूरा परिवार
फिल्म ‘घूंघटवाली सुपरस्टार’ में आम्रपाली दुबे ने एक ऐसी बहू का रोल निभाया है, जिसके गले में सरस्वती का वास है. वो जब भी गाती है, सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. मगर रूढ़िवादी ससुर की पाबंदी के चलते उसके पंख कट जाते हैं. ऐसे वक्त में उसकी सास ढाल बनकर खड़ी होती है और उसे एक बड़े म्यूजिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए इंस्पायर करती है. अपनी लाज और पहचान बचाने के लिए वो घूंघट डालकर स्टेज पर उतरती है और मुकाबला जीतती जाती है. मगर असली तूफान तब आता है जब उसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. इसके बाद घर में सम्मान और सपनों के बीच एक जोरदार जंग छिड़ जाती है, जो हंसाती भी है और आंखें नम भी कर देती है.
4/5
24 घंटे में मिले 30 लाख से ज्यादा व्यूज
जब ये 2 घंटे 17 मिनट फिल्म रिलीज हुई, तो लोगों ने इसके खूबसूरत मैसेज और आम्रपाली दुबे की अदाकारी को सिर-आंखों पर बिठाया. इसके ट्रेलर को भी दर्शकों ने लाखों बार देखा. टीवी के बाद 31 मई 2025 को बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जब इस पूरी फिल्म का प्रीमियर हुआ, तो इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर ही इस फिल्म को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे. अगर रेटिंग की बात करें तो उपलब्ध बी4यू पेज पर इसे 2/5 की रेटिंग मिली हुई है. यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये कोई ऑफिशियल IMDb रेटिंग नहीं, बल्कि बी4यू की अपनी टेलीकास्ट रेटिंग है. आज भी इसको खूब पसंद किया जाता है.
5/5
बिना सिनेमाघर रिलीज के ही बनी डिजिटल हिट
‘घूंघटवाली सुपरस्टार’ फिल्म की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं किया गया था. मेकर्स ने बड़े पर्दे के बजाय इसे सीधे ‘बी4यू भोजपुरी’ टीवी चैनल पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया. टीवी पर आने के बाद इस फिल्म को दर्शकों की सहूलियत के लिए यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया. अगर आप इस भोजपुरी फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको भटकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. ये फिल्म आज भी ‘बी4यू भोजपुरी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एकदम मुफ्त में देखने को मिल जाएगी. इसके अलावा जो दर्शक टीवी ऐप पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, वे इसे ‘जियो टीवी’ पर भी आसानी से सर्च करके कभी भी देख सकते हैं.