पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच फिल्में और वेब सीरीज देखने का शौक काफी ज्यादा बढ़ गया है. अब ऑडियंस सिर्फ थिएटर जाने तक ही नहीं रुकी है, बल्कि अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर दुनिया भर के नए शो देख रही है. खासकर डिजिटल प्लेटफॉर्म आने के बाद से लोगों को ऐसी अनोखी और सस्पेंस भरी कहानियां देखने को मिल रही हैं, जिनके बारे में पहले शायद ही किसी ने सोचा था. घर बैठे मनोरंजन का यह नया तरीका आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को खूब भा रहा है और लोग अपने खाली समय में इसका पूरा मजा ले रहे हैं.
1/5
बदलते दौर का नया हॉरर कंटेंट
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से डरावनी और सस्पेंस से भरी कहानियों का पूरा स्टाइल ही बदल गया है. अब फिल्म मेकर्स पुराने भूत-प्रेत वाले बोरिंग आइडियाज को छोड़कर इतिहास, शानदार म्यूजिक और डीप मिस्ट्री को मिलाकर कुछ नया और दमदार बना रहे हैं. ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कमाई और पॉपुलैरिटी के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस फिल्म को क्रिटिक्स और आम पब्लिक दोनों का जबरदस्त प्यार मिला. इसी वजह से यह मूवी साल 2025 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और कामयाब फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाने में सफल रही.
2/5
‘सिनर्स’ की कहानी और स्टार कास्ट
साल 2025 की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘सिनर्स’ को फेमस डायरेक्टर रायन कूगलर ने लिखी और डायरेक्ट की है. 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी 1932 के मिसिसिपी डेल्टा पर बेस्ड है. इसमें माइकल बी जॉर्डन ने जुड़वां भाइयों एलिजाह ‘स्मोक’ और एलियास ‘स्टैक’ का जबरदस्त डबल रोल किया है. उनके साथ हेली स्टेनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ कॉनेल, वुनमी मोसाकू और डेलरॉय लिंडो जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. फिल्म में दोनों भाई शिकागो की क्राइम वर्ल्ड छोड़कर अपने होमटाउन लौटते हैं और एक म्यूजिक क्लब खोलने का प्लान बनाते हैं, लेकिन तभी एक खतरनाक वैम्पायर उनकी लाइफ में तबाही मचा देता है.
3/5
ऑस्कर और बड़े अवॉर्ड्स में बनाया रिकॉर्ड
क्रिटिक्स ने 'सिनर्स' को साल 2025 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया है. इसकी दमदार कहानी, डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और माइकल बी जॉर्डन की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हुई. नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे साल की टॉप फिल्मों में जगह दी. इस फिल्म ने रिकॉर्ड 16 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल करके इतिहास रच दिया और 4 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए. इनमें बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा फिल्म ने बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स चॉइस जैसे कई बड़े इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी जीते.
4/5
बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई
अवॉर्ड्स जीतने के साथ-साथ फिल्म ‘सिनर्स’ ने टिकट काउंटर पर भी छप्परफाड़ कमाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में करीब 90 से 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 770 से 860 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन थिएटर्स में रिलीज होने के बाद इसने दुनिया भर से 371.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिजनेस कर डाला. अपने बजट से कई गुना ज्यादा पैसे कमाकर ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है. IMDb पर भी ऑडियंस ने इसे 10 में से 7.7 की शानदार रेटिंग दी है, जिससे साफ पता चलता है कि लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है.
5/5
ओटीटी पर कहां देखें यह हॉरर फिल्म?
अगर आप भी घर बैठे इस शानदार हॉरर फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो यह ओटीटी पर आ चुकी है. भारत में रहने वाले लोग इस मूवी को जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर बहुत आसानी से देख सकते हैं, लेकिन शुरू में मेकर्स ने इसे प्राइम वीडियो पर रेंट पर रिलीज किया था और अभी भी आपको वहां इसे पैसे देकर ही देखना पड़ेगा, लेकिन जियो हॉटस्टार के सब्सक्राइबर्स के लिए एकदम फ्री कर दिया गया. अच्छी बात ये है कि आप इस फिल्म को अपनी पसंद की हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं. हालांकि, इन ऐप्स पर समय के साथ भाषा के ऑप्शन बदलते रहते हैं, इसलिए मूवी चलाने से पहले अपनी पसंद की लैंग्वेज जरूर चेक कर लें.