SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Zee News Investigation: 'प्रेमानंद महाराज कैद में, आश्रम में हमारी नो एंट्री है', 'असहाय' मथुरा पुलिस का STING OPERATION

वृंदावन स्थित राधा केली कुंज में प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. उस शिष्य की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं. अब Zee News के इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि पुलिस की आश्रम में नो एंट्री है.

Edited By Rachit Kumar
Published: Oct 05, 2026, 10:24 IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:15 IST
Image Credit: आश्रम को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं.
Join

उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में हाल ही में एक शिष्य की संदिग्ध मौत और एक युवक के लापता होने के बाद मामला गरमा गया है. 25 सितंबर 2026 को आश्रम के शिष्य दीपक लोधी (रसिक दुलारी) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. जबकि हाथरस के रहने वाले 18 साल के अनुज चौधरी के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि वह भी दीक्षा लेने के बाद से लापता है. लेकिन बाद में उसे सकुशल बरामद कर लिया गया. अब Zee न्यूज के रिपोर्टर परिवेश वात्स्यायन ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसमें मथुरा पुलिस ने कहा है कि 'प्रेमानंद महाराज कब्जे' में हैं. पुलिसवाले साफ-साफ कह रहे हैं कि आश्रम में उनकी नो एंट्री है. यानी पुलिस आश्रम में घुस ही नहीं सकती. पुलिस वाले ने यह भी कहा कि प्रेमानंद महाराज बहुत अच्छे हैं.

पुलिसवालों की बातों से कई सवाल खड़े होते हैं कि आश्रम पर किसका कब्जा है? कौन आश्रम चला रहा है? सारी गतिविधियां कौन देख रहा है? चलिए आपको बताते हैं कि Zee न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में क्या सामने आया और पुलिस ने क्या कहा?

Zee न्यूज रिपोर्टर परिवेश वात्स्यायन- कहां हैं सीओ साहब? 

हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार-सीओ साहब बरसाना ड्यूटी पर हैं.

Zee News रिपोर्टर-सीओ साहब से मिलना है कैसे होगा? बात कीजिए नोएडा ZEE NEWS से परिवेश आए हैं तत्काल मिलना है.

हेड  कॉन्स्टेबल- ZEE NEWS से आए हैं सर आपसे मिलना चाह रहे हैं. ठीक है सर ठीक है सर.

Zee News रिपोर्टर-हुआ क्या है? मामला क्या है?

हेड  कॉन्स्टेबल-वहां पुलिस की नो एंट्री है.

Zee News रिपोर्टर-पुलिस की कोई नो एंट्री कर सकता है?

हेड  कॉन्स्टेबल-आप तो सब जानते हैं.आपसे कुछ छिपा है

Zee News रिपोर्टर- आश्रम का का इतना प्रभुत्व हो जाएगा कि पुलिस को घुसने नहीं देंगे?

हेड  कॉन्स्टेबल- अरे हम तो सिपाही हैं. अधिकारी को एंट्री नहीं दे रहे.बाबा को कैद कर दिया है. बाबा एक संत है पब्लिक को दर्शन देने के लिए. आपने बिहारी जी से ऊपर कर दिया है. आप चले जाना आपको दर्शन नहीं देंगे.

पढ़ा आपने. पुलिसवाले साफ-साफ कह रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज को कैद कर लिया गया है. उनको बिहारी जी से भी ऊपर कर दिया गया है. अब जानिए आगे क्या हुआ.

Zee News रिपोर्टर- प्रशासन से कैसे बड़ा हो जाएगा आश्रम? क्या धार्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज इतने बड़े हैं?

हेड  कॉन्स्टेबल- महाराज जी बहुत अच्छे हैं.

Zee News रिपोर्टर-चेले चपाटों को पुलिस समझा नहीं सकती है? पुलिस बुलाकर थर्ड डिग्री दे उनको.

हेड  कॉन्स्टेबल- पुलिस समझाती है.

इस स्टिंग ऑपरेशन से आपको यह तो समझ आ गया होगा कि आश्रम में किसी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. 

 

आखिर कौन चला रहा आश्रम?

Zee न्यूज संवाददाता परिवेश वात्स्यायन ने बताया कि जब से रसिक दुलारी की मौत हुई है, उससे आश्रम के अंदर की बातों को लेकर वृंदावन में चर्चा का विषय बन गया है. अगर स्थानीय लोग प्रेमानंद महाराज जी से मिलना चाहें तो उनको मिलने नहीं दिया जाता. यही सवाल वृंदावन की पुलिस भी कर रही है कि अगर कोई सिपाही या बड़ा अधिकारी मिलने जाता है तो उसको भी मना कर दिया जाता है. कोई सवाल पूछा जाता है तो उसका भी जवाब नहीं दिया जाता.

उन्होंने आगे कहा, 'आश्रम के अंदर क्या चल रहा है. कौन आता है, कौन जाता है. इसका डेटा तक पुलिस के पास नहीं है. प्रशासन इस पर बिल्कुल मौन है. शिष्य की मौत को करीब 11 दिन हो चुके हैं. पुलिस यही कह रही है कि जांच चल रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आता है कि शिष्य के प्राइवेट पार्ट कटे हुए थे. उस पर स्टिच के निशान थे. ड्रिलर मिलता है.  ये कैसी जांच चल रही है कि आप अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं कर पाए.सवाल तो कई हैं लेकिन पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है.'

उन्होंने कहा, 'मैं जिले के कप्तान से लेकर अन्य लोगों से मिला. सबसे पूछा कि आखिर क्या चल रहा है. कौन दबाव डाल रहा है. क्या महाराज जी के शिष्य इतने बड़े हो गए हैं कि वह महाराज जी को आम लोगों से संपर्क नहीं आने दे रहे हैं. वृंदावन के लोग कह रहे हैं कि 4 महीने से महाराज राधा केली कुंज में नहीं आए हैं. वह यमुना पार बेली वन में रह रहे हैं.'

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES