App

Exclusive: 'रणबीर कपूर पर था क्रश, लेकिन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए चाहिए 'धुरंधर' वाले रणवीर सिंह; कशिका कपूर ने खोले कई राज

एक्ट्रेस कशिका कपूर ने ज़ी न्यूज के साथ बातचीत में अपने करियर, पर्सनल लाइफ और फिल्मी सफर को लेकर कई दिलचस्प राज खोले है. हाल ही में एक्ट्रेस का लेटेस्ट गाना 'बेवफा से' एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया. आइए जानते हैं हसीना का क्रश कौन है और ऑनस्क्रीन किसके साथ काम करना चाहती हैं-

Exclusive: 'रणबीर कपूर पर था क्रश, लेकिन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए चाहिए 'धुरंधर' वाले रणवीर सिंह; कशिका कपूर ने खोले कई राज
Image Credit: कशिका कपूर ने खोले कई राज

फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल की उम्र से कदम रखने वाली एक्ट्रेस कशिका कपूर इन दिनों अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'बेवफा से' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस दर्द भरे गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 'बेवफा से' गाने में कशिका कपूर के साथ नील नितिन मुकेश नजर आ रहे हैं. गाने में प्यार, धोखा और रिश्तों के टूटने के बाद रह जाने वाली यादों को बेहतरीन तरीके से बयां किया गया है. गाने के रिलीज होने के बाद कशिका कपूर ने ज़ी न्यूज डिजिटल से बात की और इस दौरान उन्होंने पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ समेत कई मुद्दों पर बात की और खुलकर अपनी राय भी रखी.

इस दौरान कशिका कपूर ने एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ काम करने के अनुभव समेत बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को मिलने वाले ऑफर्स पर भी अपनी बात रखी. इसी के साथ हसीना ने अपनी फिल्म 'CASTE' और अब तक के करियर पर भी खुलकर बात की. इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने सेलिब्रिटी क्रश का नाम भी बताया. आइए एक्ट्रेस के साथ हुए सवाल-जवाब पर नजर डालते हैं-

सवाल- जब आपके पास 'बेवफा से' गाने का ऑफर आया, तो इस गाने में ऐसी कौन-सी बात थी, जिसने आपको इस गाने के लिए हां कहने पर मजबूर किया? क्या इसकी कहानी ने आपको प्रभावित किया या नील नितिन मुकेश के साथ काम करने का मौका इसकी वजह बना?

जवाब- एक्चुअली मुझे चार महीने पहले इस म्यूजिक वीडियो के लिए लॉक किया गया था. मैं पहले लॉक हुई थी और वो लोग मेन लीड को ढूंढ रहे थे. तो फाइनलाइज नहीं हुआ था, आखिर में वे लोग बहुत सारे ऑप्शंस लेकर आए, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता भी शामिल थे. आखिर में चार महीने बाद नील फाइनलाइज हुए थे. चार महीने तक गाने को लेकर सिर्फ बातें चल रही थीं. जब यह गाना मैंने सुना था, मुझे अल्तमश फरीदी की आवाज बहुत समझ आई और बहुत ज्यादा पसंद आई थी. एंड आई जस्ट फील लाइक यह ऐसा गाना है, जो आप पर ग्रो होता है. इट्स अ लवली सॉन्ग और जिन्होंने भी सुना है, हर किसी को काफी पसंद आया है. यह गाना पहले दिन से ही पसंद आया था. गाने की जो स्टोरी थी, वो कहानी बाद में नील के लॉक होने के बाद बनी थी. यानी जो पहले कहानी बनी थी, वो एक एक्टर और एक एक्ट्रेस की लव स्टोरी थी. उनके बीच में कुछ ब्रेकअप हो जाता है और प्रॉब्लम्स की वजह से, लेकिन बाद में स्टोरी बदल गई. आखिर में तीन लोग इसमें आ गए थे.

सवाल- 'बेवफा से' गाने में प्यार, धोखा और रिश्तों के टूटने के बाद बच जाने वाली यादों को दिखाया गया है. आपके लिए इस गाने का सबसे इमोशनल पल कौन-सा था, जहां एक्टिंग करते हुए आपको खुद को संभालना पड़ा?

जवाब- आई थिंक पार्टी में मुझे पता चल गया कि शिट, नील को तो फोन मिल गया है और अभी उसको पता चल गया है कि मैंने उस पर चीट किया है, तो आई थिंक दैट बिट, बिकॉज ये सीन जो हमने शूट किया, हमने उसे इमीडिएटली मेरे डांस के बाद शूट किया. वो इमोशन जो डांस में था, वहां पर तो मैं मजे कर रही थी और मैं काफी एंजॉय कर रही थी. मैं डांस कर रही थी तो वहां पर इमोशंस काफी अलग थे, लेकिन जब यह सीन आया, इंटू द पिक्चर, तो मुझे कैरेक्टर में आना है एंड ऑफ कोर्स इमोशंस फील करने हैं. बिकॉज गाने में जब आप डांस कर रहे हो तो आप एंजॉय कर रहे हो, एंड देन मुझे वापस कैरेक्टर में लौटना था. मेरे लिए वो पार्ट सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट था, जहां पर ट्रस्ट टूट गया था और ऑफ कोर्स उन्होंने मोबाइल फोन बदल दिए थे और उन्हें पता चल गया था कि शिट, कशिका तो सोनम से बात कर रही है और फिर हमें पकड़ लिया गया. इसलिए ये मेरे लिए काफी ड्रैमेटिक एंड वैरी-वैरी इमोशनल था.

सवाल- अगर Bewafa Se की कहानी में आपको क्लाइमेक्स बदलने की आजादी मिलती, तो आप इसकी एंडिंग हैप्पी रखतीं, बदले वाली या ऐसी कि दर्शक सोचते रह जाएं?

जवाब- एक्चुअली एंडिंग का तो पता नहीं, लेकिन हम लोग प्लान कर रहे थे, जब हम साथ में बैठे थे, प्रोड्यूसर ने एक फनी बात बताई थी कि अगर हम लोग बेवफा 2 बनाएंगे, तो हम उसमें काम करेंगे. इस वाले में तो कशिका चीटिंग करती है, लेकिन दूसरे वाले में नील एंड सोनम कशिका को चीट करेंगे. क्योंकि ये लाइफ है, कुछ भी हो सकता है.

सवाल- नील नितिन मुकेश के साथ काम करने के बाद अगर आपको उनके लिए एक टाइटल चुनना हो- The Perfect Gentleman, The Intense Performer या The Unexpected Surprise, तो आप क्या चुनेंगी और आखिर क्यों?

जवाब- मैं उनके लिए इंटेंस परफॉर्मर टाइटल चुनूंगी, क्योंकि आई ऑल्सो फील कि वे काफी सीजनल एक्टर हैं. आप भी जानते हैं कि वे लवली एक्टर हैं. वर्क विथ, स्क्रीन प्रेजेंस एंड पर्सनालिटी सब कुछ काफी अच्छा है. हम दोनों ने साथ में बहुत अच्छा वक्त गुजारा है. आखिरकार जब आप सीनियर एक्टर्स के साथ काम करते हैं तो आप कुछ न कुछ जरूर सीखते हैं. मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि जब आप एक सीनियर एक्टर के साथ काम कर रहे हो तो आप कुछ अपने साथ घर लेकर जा रहे हो. उनकी परफॉर्मेंस, उनके कैरेक्टर, उनकी एक्टिंग और आप हमेशा कुछ न कुछ सीख रहे हो.

सवाल- आपने 16 साल की उम्र में ऑडिशन से अपना सफर शुरू किया. क्या कभी ऐसा समय आया जब आपको लगा कि मेहनत करने के बावजूद इंडस्ट्री आपको वह मौका नहीं दे रही, जिसकी आप हकदार थीं? उस दौर से कैसे निकलीं?

जवाब- मैंने अपना करियर 16 साल की उम्र से शुरू किया था. मैं एक एजेंसी के साथ थी और 'दिल पे जख्म' टी-सीरीज के गाने ने मेरे लिए बहुत सारे दरवाजे खोल दिए थे. इसके बाद बहुत प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स आ रहे थे, रोहित शेट्टी सर के साथ मैंने एक प्रोजेक्ट फ्री फायर किया था. अब तक मेरी अपनी जर्नी काफी अच्छी रही है. आखिर में जो मेरी तकदीर में लिखा है, वो तो आना ही है. शुरुआत में आपके पास सब कुछ नहीं होता क्योंकि उस समय आप खुद सीख रहे हो. आप गिर रहे हो, सीख रहे हो, अपनी पर्सनैलिटी पर काम कर रहे हो और अपने काम की वैल्यू करते हो. इतने साल स्ट्रगल करने के बाद आपको मुकाम मिलता है.

सवाल- आपने हिंदी सिनेमा के साथ तेलुगु फिल्मों में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश की है. दोनों इंडस्ट्री में काम करने के तरीके, अभिनय की तैयारी और महिला कलाकारों के लिए उपलब्ध अवसरों में आपको क्या अंतर महसूस हुआ?

जवाब- साउथ सिनेमा में न्यूकमर्स को काफी अपॉर्चुनिटीज मिलती हैं. साउथ वाले न्यूकमर्स के लिए हमेशा दरवाजे खुले रखते हैं, लेकिन बॉलीवुड बहुत ही छोटा है. यहां पर अपॉर्चुनिटीज पाना थोड़ा मुश्किल होता है. साउथ आपको कम से कम प्लेटफॉर्म देता है. बेसिकली तेलुगु में कैसे होता है. वे आपको ऑडिशन के लिए कॉल करते हैं और पहली मूवी में आपको ऑडिशन देना पड़ता है. इसके बाद जो आपकी एक्टिंग को पसंद करता है, वो आपको फिल्म के लिए रोल दे देता है और ऐसे ही आपको दूसरी फिल्मों में काम मिलता रहता है. वहीं, बॉलीवुड में आपको एक फिल्म करने के बाद भी ऑडिशन देना पड़ता है या फिर मिडिएटर ही बीच में कुछ कर देते हैं और कभी-कभी प्रोडक्शन हाउस तक आपका ऑडिशन पहुंचता ही नहीं है.

सवाल- बॉलीवुड में आपका सबसे बड़ा Celebrity Crush कौन है?

जवाब- बॉलीवुड में अगर सेलिब्रिटी क्रश की बात करें तो रणबीर कपूर हैं. क्योंकि हम उस दौर से हैं, जब हमने उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' देखी थी और वह मेरी मोस्ट फेवरेट मूवी है. वहीं, गाने 'चन्ना मेरेया' में उनकी एक्टिंग काफी अच्छी थी.

सवाल- रणबीर कपूर, रणवीर सिंह या फिर कार्तिक आर्यन- किसके साथ आपको अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे अच्छी लगेगी?

जवाब- ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में मैं रणवीर सिंह को पसंद करूंगी. अभी हाल ही में उनकी 'धुरंधर' फिल्म आई. उसमें जो उन्होंने एक्टिंग की, वो सच में बेहतरीन थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More