भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ओरिजनल
  • /इंटरव्यू
  • /शादी-बच्‍चे से पहले ये जरूरी काम करेंगे बाबा बागेश्‍वर, ZEE NEWS के इंटरव्‍यू में खोले कई राज

शादी-बच्‍चे से पहले ये जरूरी काम करेंगे बाबा बागेश्‍वर, ZEE NEWS के इंटरव्‍यू में खोले कई राज

बाबा बागेश्वर के नाम मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्‍त्री से ZEE NEWS के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा ने शादी, बच्चों, क्रिकेट, राजनीति और सोशल मीडिया से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे. जानिए धीरेंद्र शास्त्री ने क्या जवाब दिया.

Written ByShraddha Jain
Published: Sep 21, 2026, 04:26 PM IST|Updated: Sep 21, 2026, 04:35 PM IST
joinshare
शादी-बच्‍चे से पहले ये जरूरी काम करेंगे बाबा बागेश्‍वर, ZEE NEWS के इंटरव्‍यू में खोले कई राज
Image Credit: बाबा बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर धीरेंद्र शास्‍त्री से Zee News के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा की खास बातचीत.

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दूसरों की पर्ची निकालकर उनके मन की बात और परेशानियों का हल बताने वाले बागेश्वर बाबा से जब उनकी ही जिंदगी की पर्ची पूछी गई तो उनका अंदाज और जवाब दोनों ही कमाल के रहे. बाबा बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर और मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में ZEE NEWS के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्‍हा से खास बातचीत की. इसमें धीरेंद्र शास्‍त्री से पूछा गया कि उनकी शादी कब होगी, कितने बच्चे होंगे, पसंदीदा क्रिकेटर कौन है और अगर कभी राजनीतिक पार्टी बनाई तो उसका चुनाव चिह्न क्या होगा? यहां पढ़िए धीरेंद्र शास्‍त्री का पूरा इंटरव्यू.

राहुल सिन्‍हा: धीरेंद्र शास्त्रीजी की शादी कब होगी? साल 2026, 2027, 2028 या 2029 में?

धीरेंद्र शास्त्री: यह कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है. (हंसते हुए) ये हमारा मसला है भाई. हम इसे जल्दी करेंगे. लेकिन सबसे पहले हम साल 2027 में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. ये तो पक्का है. इसकी पुष्टि हो चुकी है. बाकी सब इसके बाद करेंगे.

राहुल सिन्‍हा: धीरेंद्र शास्त्री जी के कितने बच्चे होंगे? क्योंकि आपने कहा था कि हर सनातनी के चार बच्चे होने चाहिए.

धीरेंद्र शास्त्री: हां, लेकिन तब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून न आ जाए. आप चिंता न करें. पहले शादी तो हो जाने दीजिए. अभी शादी तय हुई नहीं है और बच्चे करवा रहे हैं. ये तो वही बात हो गई कि मंदिर बना नहीं है और दर्शनार्थी आ गए.

 

 

राहुल सिन्‍हा: कौन सा हिंदू शासक अधिक शक्तिशाली था? महारानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप या पृथ्वीराज?

धीरेंद्र शास्त्री: आपके इस सवाल ने तो मेरे लिए दुविधा पैदा कर दी है क्‍योंकि ये चारों शासक ऐसे थे जिनके सामने किसी का भी टिकना मुश्किल था. महारानी लक्ष्‍मीबाई ने अंग्रेजों को नाको चने चबवा दिए थे. छत्रपति शिवाजी महाराज के भाला और तलवार ने विरोधियों, विधर्मियों और देशद्रोहियों को खदेड़ कर रख दिया था.

महाराणा प्रताप का तो क्‍या ही कहना, वे तो वीर थे ही, उनके तो घोड़े चेतक ने भी युद्ध के मैदान में अद्भुत वीरता दिखाई. पृथ्वी राज चौहान भी कम थोड़े ही थे. जिन्‍होंने नेत्र बंद होने के बाद भी क्‍या गजब निशाना लगाया था. इसलिए हमें दुविधा में मत डालिए. ये चारों परम शक्तिशाली शासक थे. यदि ये चार शासक न होते तो हिन्दू भी न होते.

राहुल सिन्‍हा: कौन मुगल शासक महान था? बाबर, अकबर, शाहजहां या औरंगज़ेब?

धीरेंद्र शास्त्री: इसमें A, B, C, D तो हो गया इसके आगे E (अगला विकल्‍प) भी आना चाहिए, जिसमें नाम हो रघुवर (प्रभु श्रीराम).

राहुल सिन्‍हा: आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है? सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या वैभव सूर्यवंशी.

धीरेंद्र शास्त्री: मेरे जीवन में ऐसा कोई एक स्‍थायी व्यक्ति नहीं रहा क्‍योंकि मैं खुद एक क्रिकेटर हूं. फिर भी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कह सकता हूं कि मुझे उनकी आध्यात्मिकता बहुत पसंद आती है. मैं उन्‍हें पसंद करता हूं क्योंकि वह बहुत अद्भुत व्यक्ति है और उन्हें कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है.

राहुल सिन्‍हा: अगर धीरेंद्र शास्त्री जी की पार्टी बनी तो चुनाव चिह्न क्या होगा? गदा, पर्ची, भगवा ध्‍वज या कॉकरोच.

धीरेंद्र शास्त्री: पहली बात तो पार्टी बननी ही नहीं है तो चुनाव चिह्न होना ही नहीं है.

राहुल सिन्‍हा: सबसे ज्‍यादा स्‍क्रीन टाइम आप किस App को देते हैं? इंस्‍टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब या एक्‍स.

धीरेंद्र शास्त्री: इंस्‍टाग्राम और एक्‍स.

राहुल सिन्‍हा: जेब में आप क्या रखना चाहते हैं? माला, भाला, मोबाइल या पर्ची.

धीरेंद्र शास्त्री: जेब में तो माला ही रखेंगे, हम सनातनी हैं.

राहुल सिन्‍हा: अगर आप कथावाचक नहीं होते तो क्‍या होते? क्रिकेटर, राजनेता, इन्‍फ्लूएंसर या एक्‍टर.

धीरेंद्र शास्त्री: अगर मैं कथावाचक न होता तो बहुत बड़ा फकीर होता, फक्कड़ साधु होता. हमारे अंदर जो विचारधारा रहती वो फक्‍कड़पन की होती. हम बहुत बड़े फक्‍कड़ होते और किसी कंदरा-गुफा में बैठकर ध्‍यान कर रहे होते.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Zee Digital Special Interviews