SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चीन की मदद से PAK ने बनाई ‘हंगोर’ पनडुब्बी! समंदर के नीचे पहली दागी मिसाइल, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती

पाकिस्तान ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 'हंगोर' पनडुब्बी का सफल परीक्षण कर लिया है. पाकिस्तान ने यह पनडुब्बी चीन के साथ हुए अरबों रुपये समझौते के तहत एक साथ मिलकर बनाई है.

Written By Tahir Kamran
Published: Sep 28, 2026, 04:58 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 07:04 PM IST
Image Credit: AI की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

पाकिस्तान की नौसेना ने रविवार को 'हंगोर' पनडुब्बी से उत्तर अरब सागर में पहली बार असल हथियार का टेस्ट किया है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के मुताबिक, हंगोर ने पानी के अंदर से लंबी दूरी तक हमला करने वाली एंटी-शिप क्रूज मिसाइल दागी. पाकिस्तानी सेना ने इस टेस्ट के जरिए हंगोर पनडुब्बी के हथियार सिस्टम और उसकी युद्ध क्षमता की जांच की. पाकिस्तानी नौसेना ने इसे अपनी अंडरवॉटर वॉरफेयर यानी पानी के नीचे जंग करने की ताकत में एक अहम कामयाबी बताया है.

हंगोर क्लास पाकिस्तान की नई पनडुब्बियों की एक श्रेणी है. जो चीन और पाकिस्तान मिलकर बना रहे हैं. पाकिस्तान ने चीन के साथ ऐसी 8 पनडुब्बियों का समझौता किया है. यह पनडुब्बी डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सिस्टम को सपोर्ट करती है. इस पनडुब्बी का काम समुद्र के अंदर छिपकर दुश्मन के युद्धपोतों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर हमला करने के लिए बनाई गई है. खास बात यह है कि इसकी मदद से एंटी शिप क्रूज मिसाइल जैसे हथियार दागे जा सकते हैं.

पनडुब्बी में AIP सिस्टम क्या होता है

इसके अंदर एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक भी मौजूद है. इस तकनीक की मदद से पनडुब्बी लंबे समय तक पानी में रह सकती है. जिसकी अवधि लगभग तीन से चार सप्ताह बताई जाती है. इस पनडुब्बी में चीन का बनाया हुआ AIP सिस्टम इस्तेमाल किया गया है. माना जाता है कि यह स्टर्लिंग साइकिल तकनीक पर आधारित है. यह सिस्टम बिना हवा से ऑक्सीजन लिए पानी के अंदर बिजली पैदा कर सकता है.

4 चीन में, तो 4 कराची में बनेंगे हंगोर पनडुब्बियां

चीन के साथ हुए इस समझौते के तहत 8 में से 4 पनडुब्बी चीन में बनेंगे, जबकि 4 पनडुब्बियां पाकिस्तान के कराची में शिपयार्ड में तकनीकी सहयोग के साथ बनेंगी. पहली बार यह पनडुब्बी 30 अप्रैल 2026 को पाकिस्तानी नौसेना में शामिल किया गया था. हेंगोर क्लास की 3 पनडुब्बियां चीन में बनकर पहले ही लॉन्च हो चुकी हैं, लेकिन अभी सर्विस में नहीं हैं.

पाकिस्तान के पास और कौन-कौन सी पनडुब्बियां हैं?

भारत के लिए कितनी चिंता की बात?

पाकिस्तान की हंगोर क्लास पनडुब्बी नई तकनीक पर आधारित है, लेकिन ऐसा नहीं है कि भारत के पास इसका तोड़ नहीं है. भारतीय नौसेना के पास इस तरह की पनडुब्बियों को रोकने और तबाह करने की पूरी क्षमता पहले से ही मौजूद है.

इनके अलावा भारत के पास इस तरह की पनडुब्बियों को तबाह करने के लिए भी काफी कुछ है.

भारत-पाकिस्तान नौसेना की तुलना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES