SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेजन सेल में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की धूम! मांग में सीधे 80% का रिकॉर्ड तोड़ उछाल, डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत ने खोले राज

अमेजन के डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत के साथ हुए इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया है कि इस फेस्टिव सेल में ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 23, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 03:49 PM IST
Image Credit: अमेजन ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन एक्सेसरीज के डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत से खास बातचीत.
Join

दीवाली का त्योहार पास आते ही हर तरफ शॉपिंग का माहौल बन जाता है. इस बार अमेजन की फेस्टिव सेल में ग्राहकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रिकॉर्ड बिक्री से लेकर लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी की भारी डिमांड तक, ग्राहकों की पसंद में कई दिलचस्प बदलाव आए हैं. साथ ही, देश के छोटे-छोटे शहरों से आने वाले ऑर्डर्स ने भी इस बार नए रिकॉर्ड बनाए हैं. हमने अमेजन ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन एक्सेसरीज के डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत से खास बातचीत की. आइए जानते हैं कि उन्होंने सेल और ग्राहकों के ट्रेंड्स को लेकर क्या कुछ कहा.

सवाल 1: इस बार अमेजन सेल में सबसे ज्यादा डिमांड किन प्रोडक्ट्स की रही और किस कैटेगरी के प्रोडक्ट्स सबसे आगे रहे?
जवाब: ओवरऑल इवेंट बहुत बढ़िया रहा, जिसमें सबसे ज्यादा डिमांड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की देखने को मिली. ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ग्रोथ 80 परसेंट से भी ज्यादा रही और पूरे अमेजन लेवल पर हर 4 में से 1 ऑर्डर सिर्फ ब्यूटी का था. बिक्री के मामले में यह बहुत ही शानदार रहा. शुरुआत के कुछ दिनों में ही यूनिट्स की ग्रोथ 100 परसेंट से ज्यादा पहुंच गई थी, जिसमें ब्यूटी का बहुत बड़ा हाथ था. इसके अलावा, हमेशा की तरह महंगे प्रोडक्ट्स जैसे टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, फोन और लैपटॉप की डिमांड हमेशा ज्यादा रहती है और इस बार भी नॉर्मल दिनों से काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला. ग्राहकों ने 'नो कॉस्ट ईएमआई' और बैंक ऑफर्स का भी खुलकर फायदा उठाया.

सवाल 2: दीवाली के उपलक्ष्य में जो सेल चल रही है, उसमें सेलर्स और मार्केटप्लेस की तरफ से ग्राहकों के लिए क्या खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं?
जवाब: सेलर्स को बहुत अच्छा रिटर्न और सेल मिलती है, इसलिए वे अपनी तरफ से काफी सारे ऑफर्स देते हैं. मार्केटप्लेस की तरफ से बैंकों के साथ मिलकर बैंक ऑफर्स दिए जाते हैं, और सेलर्स डिस्काउंट व कूपन भी रखते हैं. इसके अलावा "बाय एक्स गेट वाई" जैसे ऑफर्स भी होते हैं- जैसे 2 यूनिट खरीदने पर 5 परसेंट और ऑफ, या 4 चीजें खरीदने पर 8 परसेंट और ऑफ. इन सबका ग्राहक बहुत लाभ उठाते हैं, जिसके कारण इस बार प्रति ऑर्डर जाने वाली यूनिट्स 25 परसेंट ज्यादा रही हैं.

सवाल 3: पिछले सेल के मुकाबले इस बार ग्राहकों की शॉपिंग पसंद में क्या बड़े बदलाव देखने को मिले हैं?
जवाब: इस बार थोड़े महंगे और इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. लोग अब उन ब्रांड्स को अच्छी तरह पहचानने लगे हैं जिन्हें वे सोशल मीडिया पर देखते थे और अब वे अमेजन पर उपलब्ध होने के कारण उन्हें आसानी से खरीदना चाहते हैं. इस साल 100 से ज्यादा प्रीमियम और इंटरनेशनल ब्रांड्स लॉन्च किए गए हैं, जिनकी टियर-2 और उसके आगे के शहरों में बहुत ज्यादा डिमांड देखी गई है.

सवाल 4: स्मार्ट डिवाइस और चिप शॉर्टेज या दूसरी वजहों से कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है, उसका क्या असर पड़ा है?
जवाब: कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स को 'नो कॉस्ट ईएमआई' पर खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. जब महंगे सामान पर आसान किस्तों का विकल्प मिल जाता है, तो कस्टमर्स उसे तुरंत अपना लेते हैं. इस बार एसबीआई और कई अन्य ब्रांड्स व सेलर्स की तरफ से नो कॉस्ट ईएमआई के शानदार ऑफर्स थे, जिसकी वजह से मार्केट में डिमांड एकदम मजबूत बनी रही.

सवाल 6: मेट्रो सिटीज के अलावा नॉन-मेट्रो सिटीज में अमेजन सेल का रिस्पांस कैसा रहा?
जवाब: पहले 12 घंटों के भीतर ही देश भर के लगभग सभी पिन कोड्स से ऑर्डर्स आने शुरू हो गए थे. करीब 50 परसेंट से ज्यादा ऑर्डर्स टियर-2 और उससे आगे के छोटे शहरों से आ रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अमेजन ने अपने वेयरहाउस और डिलीवरी के पूरे नेटवर्क पर साल भर बहुत मेहनत की है, जिसकी वजह से अब इलाहाबाद, लुधियाना, झाँसी जैसे हर छोटे शहर के ग्राहकों को 1 से 2 दिन में प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं और बड़ी वैरायटी भी मिल रही है.

सवाल 7: टियर-2 और टियर-3 शहरों में सबसे ज्यादा कौन से प्रोडक्ट्स सेल हुए हैं?
जवाब: बिकने वाले सामानों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सेदारी फैशन और ब्यूटी की रही है. इसके अलावा होम और किचन कैटेगरी में भी बहुत अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है, जहां नए भारतीय ब्रांड्स बहुत अच्छी बिक्री देख रहे हैं. साथ ही, 120 शहरों में 'अमेजन नाउ' की सुविधा होने की वजह से लोग रोजमर्रा की छोटी-मोटी चीजें भी मिनटों में अपने घर मंगा रहे हैं.

सवाल 8: क्या ऐसा कोई प्रोडक्ट भी रहा जिसकी उम्मीद न रही हो लेकिन उसकी सेल बहुत ज्यादा हुई हो?
जवाब: 'लैब-ग्रोन डायमंड' इसकी सबसे बेहतरीन मिसाल है. पहले ऐसा लगता था कि महिलाएं इसे किसी शोरूम में जाकर, खुद पहनकर देखने के बाद ही खरीदने का मन बनाएंगी, लेकिन 10,000 से 15,000 रुपये तक की कम कीमत वाले ज्वेलरी प्रोडक्ट्स की अमेजन पर गजब की बिक्री हुई. जीवा, पल्मोनार्स, मिया बाय तनिष्क और कीमती जैसे 20 से ज्यादा ब्रांड्स ने इसमें बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है.

सवाल 9: ज्वेलरी जैसे महंगे सामान की ओपन-बॉक्स डिलीवरी या सुरक्षा को लेकर अमेजन क्या प्रबंध करता है?
जवाब: ज्वेलरी के लिए हमारी तरफ से एक खास तरह की डिलीवरी व्यवस्था की जाती है. सभी प्रोडक्ट्स को सेलर द्वारा सीसीटीवी कैमरे के सामने पैक करवाया जाता है, उसमें पूरी तरह से सेफ टैम्पर-प्रूफ पैकेजिंग लगाई जाती है, और डिलीवरी हमेशा ओटीपी के जरिए ही होती है. इसके लिए एक बेहद सुरक्षित सप्लाई चेन बनाई गई है ताकि किसी भी तरह के फ्रॉड या चोरी की कोई गुंजाइश न बचे. अगर कभी कोई दिक्कत आ भी जाए, तो अमेजन उसे तुरंत बदलकर देता है.

सवाल 10: दीवाली तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को ज्यादा डिस्काउंट कैसे मिल सकता है?
जवाब: डिस्काउंट मुख्य रूप से सेलर्स और ब्रांड्स तय करते हैं, क्योंकि दीवाली के आसपास उन्हें ग्राहकों से बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिलता है. इसके अलावा, अमेजन की तरफ से लगातार अलग-अलग बैंकों के साथ मिलकर बेहतरीन बैंक ऑफर्स दिए जाते हैं. शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर रहता है और जैसे-जैसे दीवाली नजदीक आती है, दीवाली की लाइट्स, घर सजाने के सामान, बर्तन और नए कपड़ों पर बहुत अच्छे डिस्काउंट मिलने लगते हैं.

सवाल 11: ग्राहकों के लिए क्या टिप्स हैं ताकि वे सेलर से उलझे बिना अच्छे डिस्काउंट के साथ प्रीमियम प्रोडक्ट्स पा सकें?
जवाब: आप अपने पसंद के सभी सामानों को अमेजन पर पहले से ही विशलिस्ट करके रख सकते हैं. इसके अलावा अमेजन पर एक 'रुफस' नाम का बहुत काम का फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप किसी भी प्रोडक्ट का पिछले 90 दिनों का प्राइस ट्रेंड चेक कर सकते हैं. इससे आपको साफ पता चल जाएगा कि इस वक्त उस सामान का दाम सच में कम हुआ है या नहीं, जिससे आप बिना किसी कन्फ्यूजन के एकदम सही और समझदारी से खरीदारी कर पाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES