App

Ground Report: 'घर का बड़ा बेटा और स्वभाव से शांत...', 9 पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी नबील के पड़ोसियों ने क्या बताया?

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी नबील के पड़ोसियों का दावा है कि वह एक शांत स्वभाव का लड़का है. हालांकि, नबील ने 9 पुलिसकर्मियों पर हमला किया है.

Ground Report: 'घर का बड़ा बेटा और स्वभाव से शांत...', 9 पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी नबील के पड़ोसियों ने क्या बताया?
Image Credit: नबील के पड़ोसियों का हैरान करने वाला दावा

दिल्ली के जामा मस्जिद में थाने में सोमवार (23 नवंबर) को एक शख्स ने 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला किया. आरोपी की पहचान नबील के रूप में हुई, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. आरोपी की मां और बहन ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, इसी सिलसिले में काउंसलिंग के लिए उसको थाने में बुलाया गया था. आरोप ही कि नबील दोनों को परेशान करता था.

दरअसल, पुलिस से बातचीत के दौरान नबील ने अचानक चाकू निकाला और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, फरार होने के बाद जब पुलिस ने आरोपी को चितली कबर से दबोचा, तो उसने फिर से पुलिस पर हमला किया, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी के खिलाफ कई मामलों में FIR

इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 अलग-अलग घटनाओं में एफआईआर दर्ज की है. डीसीपी सेंट्रल रोहित के अनुसार, 3 अलग-अलग घटनाएं हुईं. थाने के भीतर पांच पुलिकर्मियों को घायल करने के मामले में पुलिस आर्म्स एक्ट, सरकारी कर्मचारी पर हमला करना समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा थाने के बाहर एक शख्स की स्कूटी छिनकर फरार होने के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है.

पड़ोसियों का दावा- बेहद शांत लड़का है नबील

ज़ी न्यूज के संवाददाता दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिस के 9 कर्मियो को घायल करने वाले आरोपी नबील के घर के पास पहुंचे और आसपास के लोगों से बात की. नबील के पड़ोसियों ने ज़ी न्यूज से बताया कि नबील शांत किस्म का लड़का था और कभी लड़ाई झगड़ा नहीं करता था, हम हैरान हैं कि अचानक ऐसा कैसे हुआ.

घर का बड़ा बेटा है आरोपी नबील

वहीं, कुछ लोगो ने बताया कि रविवार रात घर से लड़ाई की कुछ अवाज आ रही थी, पर उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं कि क्या हुआ था.  बता दें कि नबील घर का सबसे बड़ा बेटा हैं, उसके 2 भाई और एक बहन हैं. बहन की शादी हो चुकी हैं, लेकिन कुछ दिन के लिए घर आई थी. पिता का कुरान शरीफ का काम हैं जो नबील भी देखता था. इससे पहले नबील पर साल 2022 में लड़ाई झगड़े का एक मुकदमा दरियागंज थाने में दर्ज हैं. (रिपोर्ट- शुभांग ठाकुर)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More