हनुमान अंश फिल्म ने साबित किया है कि कहानी अच्छी हो तो बिना प्रमोशन और बड़े स्टार्स के फिल्म सुपरहिट हो सकती है. हनुमान अंश थिएटर में धमाल मचा रही हैं. फिल्म को लोगों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म हनुमान अंश में नीम करौली बाबा की जर्नी दिखाई गई है. फिल्म में शोभिनव ने लीड रोल निभाया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें रोल कैसे मिला.
डायरेक्टर ने शोभिनव को बोला कि तुम जाओ आराम करों, अगले दिन तैयार रहना. शोभिनव को रात को दिन नहीं आ रही हैं. वह काफी डरे हुए थे कि वह इस किरदार को निभा सकते हैं या नहीं. उन्हें काफी डर था कि मैं ये रोल कर पाऊंगा या नहीं. मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है. मुझे शांत किया और समझाया भी लेकिन मेरा मन काफी परेशान था. इसके बाद मैंने बाबा से बोला कि आप देख लो, यह आपका काम है, आपको पता है. उसके बाद मैंने सोने चला गया. उसके बाद सुबह उठा फिर मैंने ऑडिशन दिया.
शोभिनव ने बताया है कि फिल्म में एक्टिंग करने से लगभग 7 साल पहले उन्होंने एक्टिंग की थी. 7 साल पहले उन्होंने थिएटर नाटक किया था. पिछले 7 साल से वह राइटिंग और डायरेक्शन पर काम कर रहे थे. ऐसे में सर ने मुझे बोला कि तुम्हें सुबह कल टेस्ट देना, लीड रोल के लिए मैं तुम्हें आजमाना चाहता हूं. लंबे ब्रेक के बाद एक्टिगं करने के ख्याल से थोड़ा परेशान किया था. वहीं डायरेक्टर विशाल को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि शोभिनव को एक्टिंग आती हैं. उन्हें शोभिनव में बाबा की झलक दिखी थी. जिसके बाद उन्होंने शोभिनव को बोला था तुम 2 दिन लेट से क्यों आए हो.
बाबा का किरदार निभाने के लिए शोभिनव ने नियम का पालन किया. उन्होंने शाकाहारी भोजन का सेवन किया. सेट पर भी केवल शाकाहारी भोजन ही खाया जाता था. इसके अलावा गाली और अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाता था. बाबा के किरदार निभाने के लिए ना केवल किरदार बल्कि खान-पान के नियम का पालन किया गया था.
फिल्म चतुर्वेदी की फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. शुरुआत में थिएटर में फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या काफी कम थी. सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी की तारीफ के बाद फिल्म सुपरहिट हो गई. 2 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है. फिल्म अभी थिएटर में लोगों द्वारा देखी जा रही है.