भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ओरिजिनल
  • /'बेबी फे' की बीमारी: 14 दिन की नवजात को क्‍या समस्‍या थी जो लगाना पड़ा बंदर का दिल, कितने दिन रही जिंदा?

'बेबी फे' की बीमारी: 14 दिन की नवजात को क्‍या समस्‍या थी जो लगाना पड़ा बंदर का दिल, कितने दिन रही जिंदा?

पीडियाट्रिक कार्डिएक सर्जन डॉ. लियोनार्ड बेली ने 26 अक्टूबर 1984 को 14 दिन की नवजात बच्ची के शरीर में अफ्रीकी बंदर 'बबून' का दिल प्रत्यारोपित करने में सफलता हासिल की थी. हालांकि, सफल ऑपरेशन के बाद भी 21 दिन बाद बच्ची का निधन हो गया था.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 26, 2026, 09:07 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 09:20 AM IST
joinshare
'बेबी फे' की बीमारी: 14 दिन की नवजात को क्‍या समस्‍या थी जो लगाना पड़ा बंदर का दिल, कितने दिन रही जिंदा?
Image Credit: जब नवजात बच्ची के शरीर में लगाया गया बबून का दिल

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

26 अक्टूबर 1984 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसने मेडिकल इतिहास को नया आयाम देने का काम किया. दरअसल, इसी दिन अमेरिकी डॉक्टरों ने एक 14 दिन की नवजात बच्ची के शरीर में अफ्रीकी बंदर 'बबून' का दिल प्रत्यारोपित किया था. बच्ची का नाम स्टेफनी फे ब्यूक्लेयर था, लेकिन मेडिकल हिस्ट्री में इस बच्ची को 'बेबी फे' के नाम से जाना जाता है. बता दें कि बेबी फे जन्म से ही 'हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम' नामक बीमारी से पीड़ित थी. इस बीमारी में दिल का बायां हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं होता. उस दौर में इस बीमारी का कोई इलाज नहीं था, जिसके कारण ऐसे बच्चों की जन्म के कुछ दिनों बाद ही मौत हो जाती थी. ऐसे में 'बेबी बे' के माता-पिता को जब बच्ची में इस बीमारी का पता चला, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई.

जेनोट्रांसप्लांटेशन पर रिसर्च कर रहे थे डॉ. बेली

अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए माता-पिता कुछ भी करने को तैयार थे. उन्होंने तमाम डॉक्टरों के पैर पकड़े, लेकिन किसी के पास बच्ची का कोई इलाज नहीं था. हर गुजरते दिन के साथ बच्ची की हालत गंभीर होती जा रही थी, तभी बेबी बे के माता-पिता को कैलिफोर्निया के लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के पीडियाट्रिक कार्डिएक सर्जन डॉ. लियोनार्ड बेली के बारे में जानकारी मिली. डॉ बेली पिछले कई वर्षों से जेनोट्रांसप्लांटेशन (इंसानों में  जानवरों के अंगों को प्रत्यारोपित करना) पर रिसर्च कर रहे थे.

डॉ. बेली ने मां-बाप से बबून का दिल मांगा

माता-पिता ने तुरंत डॉ. बेली से संपर्क किया. डॉ. बेली के सामने समस्या यह थी कि उन्होंने जेनोट्रांसप्लांटेशन की सिर्फ रिसर्च की थी, कभी ऐसा ऑपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ी थी. डॉ. बेली ने बच्ची के लिए एक इंसानी दिल की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. वह बच्ची को मरता हुआ भी नहीं देख सकते थे, इसलिए उन्होंने माता-पिता को बच्ची के लिए एक बबून (अफ्रीकी बंदर) के बच्चे का दिल लाने का सुझाव दिया. पहले तो मां-बाप चौंक गए, फिर उन्होंने किसी तरह से 7 महीने के बबून का बच्चा लाकर डॉक्टर बेली को दिया.

14 दिन की बच्ची को लगाया बबून का दिल

डॉक्टर बेली ने बबून के बच्चे का अखरोट जितने आकार का दिल निकालकर बच्ची के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया. ऑपरेशन सफल रहा. चिकित्सा की दुनिया में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था, इसलिए इसे बहुत बड़ा मेडिकल चमत्कार माना गया. ऑपरेशन के वक्त बच्ची सिर्फ 14 दिन की थी. हालांकि, सफल ऑपरेशन के 21 दिनों के बाद बच्ची के शरीर ने बंदर के दिल को पूरी तरह से खारिज करना शुरू कर दिया. इससे बच्ची की किडनी खराब हो गईं और 15 नवंबर 1984 को बच्ची का निधन हो गया.

सफल ऑपरेशन के बाद भी डॉ. बेली का विरोध

इस घटना ने जहां मेडिकल साइंस को नया आयाम दिया, वहीं डॉक्टर बेली को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा. पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने डॉ. बेली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और एक बेजुबान बबून के बच्चे की जान लेने के लिए अस्पताल के बाहर भारी हंगामा काटा. कुछ डॉक्टरों ने भी इस ऑपरेशन का विरोध किया. उन्होंने डॉ. बेली पर बच्ची के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी इंसान का शरीर जानवर के अंगों को स्वीकार नहीं कर सकता. यह जानते हुए भी डॉ. बेली ने अपने प्रयोग के लिए एक 14 दिन की बच्ची का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें- 42 साल पुराने जख्म फिर हरे: राहुल की रैली पर सिख समुदाय का आक्रोश, 1 नवंबर की तारीख पर चढ़ा पारा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
US News