SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रेमानंद महाराज के आश्रम गया सागर का युवक लापता: 12 सितंबर से नहीं हुआ संपर्क, परिवार ने वृंदावन में लगाए पोस्टर

Sagar News: सागर जिले के जलंधर गांव का निवासी साकेत नामदेव वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम दर्शन करने गया था, जो 12 सितंबर से लापता है. परिवार वालों का आरोप है कि मथुरा-वृंदावन पुलिस ने उसे खोजने में कोई मदद नहीं की.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 04, 2026, 07:54 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 07:56 AM IST
Image Credit: प्रेमानंद महाराज के आश्रम गया सागर का युवक लापता
Join

संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम इन दिनों लगातार चर्चा में है. जबलपुर के दीपक लोधी (उर्फ रसिक दुलारी शरण) की संदिग्ध मौत के बाद अब मध्य प्रदेश से एक और युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक,  जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के जलंधर गांव का रहने वाला साकेत नामदेव वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के दर्शन करने गया था. वह 1 सितंबर को वृंदावन पहुंचा था और 12 सितंबर तक परिजनों से उसकी बात हुई, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है. परिजनों का आरोप है कि मथुरा-वृंदावन पुलिस ने उसकी तलाश में कोई मदद नहीं की. निराश होकर परिवार वालों ने खुद ही इलाके में गुमशुदगी के पोस्टर लगाए और अपने गांव लौट आए.

लापता युवक की खोज में जुटे परिजन
परिजनों के अनुसार, साकेत 1 सितंबर को वृंदावन पहुंचा था और 12 सितंबर तक उनसे फोन पर लगातार संपर्क में था. लेकिन उस तारीख के बाद उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया. लंबे समय तक कोई खबर न मिलने से परेशान होकर, परिवार उसे खोजने के लिए मथुरा-वृंदावन गया. पुलिस की बेरुखी और सहयोग न मिलने के कारण, परिवार को खुद ही मामले को अपने हाथ में लेना पड़ा. उन्होंने वृंदावन के आस-पास के इलाकों में साकेत की तस्वीर और उसके गायब होने की जानकारी वाले पोस्टर खुद लगाए. प्रेमानंद महाराज के आश्रम के आस-पास से श्रद्धालुओं के बार-बार गायब होने और पुलिस की लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

भक्तों में चिंता का माहौल
बता दें कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले, 25 सितंबर को जबलपुर के रहने वाले दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण) की 'गुरु कृपा कुंज आश्रम' की चौथी मंजिल से गिरने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इस घटना के बाद कई सवाल उठे थे. रसिक दुलारी (शिष्य) के नीचे कूदने का एक वीडियो भी सामने आया था. साथ ही, हाथरस के 17 साल के अनुज चौधरी के 3 महीने से लापता होने की खबर भी सामने आई है. वहीं अब मध्य प्रदेश के सागर जिले के जलंधर गांव के रहने वाले साकेत नामदेव, जो संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के दर्शन के लिए वृंदावन गए थे, 12 सितंबर से लापता हैं. प्रेमानंद जी के आश्रम इलाके से भक्तों के लापता होने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं.

कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल
वृंदावन में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु के अचानक गायब होने और पुलिस की कथित उदासीनता ने वहां की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार के गांव लौट जाने के बाद भी साकेत का पता न चल पाना एक गहरा रहस्य बन गया है, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर तत्काल और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES