SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंदौर की ‘डांसिंग कॉप’ से 'लेडीज जात' के ताने तक: जानिए कौन हैं इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन, क्यों उठ रहे पुलिस पर सवाल?

इंदौर में ट्रैफिक गर्ल के रूप में जानी जाने वाली शुभी जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आखिरकार उन्होंने पुलिस पर क्यों सवाल खड़े किए हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? इसके अलावा यह भी जानते हैं, कि शुभी जैन कौन हैं?

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 12, 2026, 07:00 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 07:05 PM IST
Image Credit: Indore traffic girl Shubhi Jain
Join

न नौकरी की चाह, न किसी सरकारी पद का तमगा...बस शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का जुनून. MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर की सड़कों पर ट्रैफिक अवेयरनेस की अलख जगाने वाली एक युवती ने अपनी अलग पहचान बनाई है. सालों तक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ट्रैफिक मित्र और वार्डन की भूमिका निभाने वाली इसी युवती को एक पुलिसकर्मी ने ‘लेडीज जात’ कहकर नीचा दिखाने की कोशिश की. जिस सड़क पर वह लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाती थी, वहीं अब उसके सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरअसल, इंदौर में ट्रैफिक संभालने के दौरान सुभी जैन का दो पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी एक आरोपी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे. इस दौरान सिग्नल पर उनका एक रिक्शा चालक से विवाद हो गया. तभी वे रिक्शा की फोटो खींचने लगे. यह पूरा विवाद देख शुभी जैन मौके पर पहुंची, जहां पर पुलिसकर्मियों ने शुभी से कुछ बोल दिया. इस बात से शुभी जैन को आपत्ति हुई, तो उन्होंने एक वीडियो के जरिए पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए.

सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
शुभी जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया. शुभी जैन ने कहा कि वह ट्रैफिक संभालते समय हमेशा लोगों से मुस्कुराकर बात करती हैं. विवाद होता देख मौके पर पहुंची थीं, तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उनसे आपत्तिजनक शब्द कहे. उन्होंने वीडियो में बताया कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने कहा कि, 'आप लेडीज जात हो, आप मुझसे बात मत करो". इतना सुन शुभी जैन भड़क गई. शुभी जैन का कहना है कि पुलिसकर्मी रिक्शा चालक की गाड़ी के फोटो खींच रहे थे, उसका नंबर नोट कर रहे थे और चालान बनाने की बात कह रहे थे, जबकि वे ट्रैफिक विभाग में पदस्थ नहीं हैं.

डीसीपी ने मामले की मांगी रिपोर्ट
उन्होंने पुलिसकर्मियों के इस बर्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस को देखकर आम लोगों के मन में डर नहीं बल्कि सुरक्षा का भाव पैदा होना चाहिए. आगे कहा कि कई बार पुलिसकर्मियों का व्यवहार आम लोगों के बीच पुलिस की छवि को प्रभावित करता है. उनका कहना है कि सड़क पर लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. हालांकि, मामला सामने आने के बाद डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने संज्ञान लिया. डीसीपी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है. मामले की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

कौन हैं इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी?
1. शुभी जैन इंदौर की 'ट्रैफिक गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं. 
2. शुभी इंदौर की ट्रैफिक वॉलेंटियर/ट्रैफिक वार्डन के रूप में काम करती हैं. 
3. ट्रैफिक वॉलेंटियर की जैकेट पहनकर इंदौर में अलग-अलग चौराहों पर यातायात संभालती हैं.
4. इसके साथ-साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती हैं, जिससे नियमों का पालन करें. 
5. शुभी जैन ने पुणे के सिम्बायोसिस कॉले से MBA की पढ़ाई की है. 
6. शुभी ने 2019 में 20 दिवसीय सोशल इंटर्नशिप के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ काम किया. 
7. लगभग 1800 छात्रों के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट में टीम में शामिल हुई थीं. 
8. इंटर्नशिप खत्म होने के बाद से उन्होंने स्वयंसेवा को जारी रखा. 
9. ट्रैफिक सिग्नल पर डांस के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती हैं.
10. शुभी जैन के ट्रैफिक संभालते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. 
11. लॉकडाउन के बाद दिसंबर 2020 में इंदौर लौटकर उन्होंने फिर से ट्रैफिक वार्डन के रूप में सड़कों पर उतरीं.
12. शुभी हाल में इंदौर के इंद्रप्रस्थ चौक पर यातायात संभालती हैं.
13. शुभी जैन रोजाना शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक यानी 2.5 घंटे तक स्वयंसेवा करती हैं. 
14. हाल में शुभी जैन से एक पुलिसकर्मी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसके बाद से पुलिसकर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES