SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुलिस पर पथराव, आंसू गैस-लाठीचार्ज... उज्जैन में अब कैसे हैं हालात? छतरी चौक मस्जिद विवाद पर बोले कलेक्टर, भ्रामक खबर फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी

उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान छतरी चौक पर शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है.

Written By Sumit Rai
Published: Oct 01, 2026, 03:36 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 04:26 PM IST
Join

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तेजी से काम चल रहा है और कई इलाकों में सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. हाल ही में छतरी चौक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान उपजे तनाव के बाद जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. पथराव और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा. हालांकि, अब स्थिति समामान्य है और मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही है.

मामले में उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मस्जिद के क्षतिग्रस्त होने से जुड़ी सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए स्थिति स्पष्ट की है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद साधते हुए साफ चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है.

अफवाह अथवा भ्रामक खबर पर ध्यान न दें...

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक खबर पर ध्यान न दें. प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सभी धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित हैं और उनके साथ लगातार संवाद किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा सभी पक्षों के साथ समन्वय एवं संवाद के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है.

भ्रामक खबर फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय जानकारी पर ही भरोसा करें. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना या गलत खबर फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

मुस्लिम समुदाय की अनूठी पहल, खुद हटाया शाही मस्जिद का हिस्सा

इस बीच कौमी एकता और जनभागीदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई है. सड़क चौड़ीकरण में सहयोग देते हुए मुस्लिम समुदाय ने छत्री चौक स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद के आगे के कुछ हिस्से को खुद हटाया है. मुस्लिम समुदाय की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना हो रही है. सिहंस्थ की तैयारियों में हर समुदाए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है औप लोग विकास कार्यों के लिए खुद आगे आकर अपने घरों-धर्मस्थलों को हटा रहे हैं.

भीड़ ने कर दिया हंगामा, फिर पुलिसन ने संभाला मोर्चा

सड़क चौड़ीकरण के बीच 28 सितंबर को शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम चल रहा था. तभी अचानक बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके साथ ही लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. इसके बाद शहर काजी ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और शहर के विकास में सहयोग की अपील की थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES