SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'चलो फर्श पर पोंछा लगाओ...', नर्स ने मरीज की बुजुर्ग मां से कराई सफाई, जीतू पटवारी ने CM से पूछा सवाल

दमोह जिला अस्पताल में मरीज की बुजुर्ग मां से पोंछा लगवाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि फर्श पर गंदगी होने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने बुजुर्ग महिला को पोंछा थमा दिया. वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर कर सरकार और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं.

Written By Pooja
Published: Oct 12, 2026, 12:36 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 12:53 PM IST
Join

अव्यवस्थाओं लिए प्रसिद्ध दमोह के जिला अस्पताल का एक और कारनामा सुर्खियों में है. दमोह जिला अस्पताल में एक मरीज की बुजुर्ग मां से फर्श पर पोंछा लगवाने का वीडियो रविवार रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर राज्य सरकार से और  अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है. दरअसल तेजगढ़ क्षेत्र के सिमरिया गांव की निवासी 58 वर्षीय महिला अपने बीमार बेटे को लेकर रात में जिला अस्पताल पहुंची थी. बेटे को डायरिया की शिकायत थी. आरोप है कि अस्पताल के फर्श पर गंदगी होने पर ड्यूटी में तैनात नर्स ने बुजुर्ग महिला को ही पोंछा थमा दिया. वायरल वीडियो में महिला बेबस होकर फर्श साफ करती नजर आ रही है.

जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ट्वीट किया और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए. जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, लाचारी की इंतहा है. जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या अस्पतालों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, या बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है. वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की गई तो ये वीडियो दमोह के जिला अस्पताल का ही निकला और जब अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली तो प्रबंधन ने भी माना कि ये वीडियो इसी अस्पताल का है. हालांकि ZEE News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

 

 

जिला अस्पताल के प्रबंधक ने दी सफाई
वायरल वीडियो के बारे में जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि, ये वीडियो डेढ़ महीने पुराना है. उनके मुताबिक जांच में पाया गया कि बुजुर्ग महिला अपनी मर्जी से स्टूल को साफ कर रही है. डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि महिला का परिजन मेल वार्ड में एडमिट था. जिसे लूज मोशन की शिकायत थी और वार्ड में उसने मोशन कर दिया, जिसकी सफाई वहां मौजूद सफाई कर्मियों ने की लेकिन, स्टूल पर कुछ छींटे आ गए थे. वीडियो में दिख रही महिला ने खुद उसे साफ करने के लिए कहा और सामान्य तरीके से उसने स्टूल धोया और इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. उनका कहा है कि किसी भी स्टाफ ने महिला के साथ जबरदस्ती नहीं की और न ही कोई दबाव बनाया. प्रबंधक ने कहा कि ऐसा करके अस्पताल की छवि खराब की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES