SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'देसी स्वैग', सूट-बूट छोड़ डांडिया की थाप पर जमकर थिरके

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर के गरबा पंडाल में डांडिया की धुन पर नाचते हुए नजर आए. उनके सहज और मिलनसार अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 18, 2026, 08:58 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:25 AM IST
Image Credit: ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'देसी अंदाज'
Join

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का देसी अंदाज देखने को मिला. अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सिंधिया राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर नवरात्र महोत्सव में शामिल हुए. यहां आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में उन्होंने सूट-बूट छोड़ पारंपरिक परिधान में गरबा किया और जनता के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सूट-बूट छोड़ डांडिया की थाप पर जमकर थिरके

कार्यक्रम के दौरान, जब सिंधिया ने डांडिया हाथ में लेकर थाप पर कदम थिरकाए, तो वहां मौजूद भीड़ में गजब का उत्साह देखने को मिला. उनके सहज, ऊर्जावान और लोगों से घुल-मिल जाने वाले अंदाज को सभी ने पसंद किया और उन्होंने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया. स्थानीय लोगों के साथ इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लेते हुए, सिंधिया ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं. इस नेता की सहज छवि और आम लोगों से जुड़े उनके अंदाज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं.

देखें वीडियो-

 

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 17, 2026

'युवा संवाद' में सिंधिया का अनोखा अंदाज

इस बीच, अशोकनगर में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बिल्कुल अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला. मंच पर पहुंचते ही वे पूरी तरह से युवाओं के जोश में शामिल हो गए और "ओ-ओ जाने जाना", "झुमका गिरा रे" और "अपनी तो जैसे-तैसे" जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर पूरे उत्साह के साथ थिरके.

कई युवाओं ने पूछे सवाल

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से कई सवाल पूछे. उनमें से एक ने पूछा, इस उम्र में भी आपमें इतनी ऊर्जा कैसे बनी रहती है? हंसते हुए सिंधिया ने जवाब दिया, मुझे आप सभी को देखकर ऊर्जा मिलती है. उन्होंने आगे कहा कि,  एक दिन पहले मुझे गले की समस्या हो गई थी, जिसकी वजह से मैं बोल भी नहीं पा रहा था. लेकिन आप लोगों से मिले अपार प्यार ने मेरी आवाज वापस लौटा दी है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा-लोकसभा से चूके नेताओं की राज्यसभा पर पैनी नजर, भोपाल से दिल्ली तक MP BJP में हलचल
 

तालियां बजाकर बढ़ाया उत्साह

केंद्रीय मंत्री को इस तरह नाचते देख कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया. युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्हें युवाओं से ही असली ऊर्जा मिलती है. उन्होंने आगे कहा कि उनका रोम-रोम जनता और युवा पीढ़ी के लिए समर्पित है. कार्यक्रम के बाद गले की समस्या के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बाकी के दौरे को रद्द कर दिया और तुरंत ग्वालियर के लिए रवाना हो गए.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES