SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर, 3 स्कूली बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

धार जिले के पीथमपुर में एक दुखद सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की जान चली गई, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. बच्चों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 22, 2026, 08:12 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:18 PM IST
Image Credit: धार में भीषण सड़क हादसा
Join

मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महू-नीमच हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन मासूम स्कूली बच्चों की जान चली गई. यह हादसा दोपहर करीब 2:00 बजे महेंद्र पुल के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई.

3 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान प्रियांश रजक, मोक्ष रजक और आयुषी रजक के रूप में हुई है. ये तीनों सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र थे. इनमें से दो बच्चे सगे भाई थे. तीनों बच्चों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक और सदमे की लहर दौड़ गई है. इस दुखद घटना ने एक गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बाइक नाबालिग चला रहे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों के पास यह वाहन कैसे आया? क्या उनके माता-पिता ने उन्हें गाड़ी चलाने की अनुमति दी थी, या फिर यातायात नियमों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया था? हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है.

हादसे के बाद भारी भीड़ जमा

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-1 पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. इस दुखद घटना ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीथमपुर ITI के सुनील शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूल के तीन बच्चों की मौत हो गई है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: पन्ना में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गए 5 युवक, 2 की मौत से पसरा मातम, अब उठे सवाल
 

कटनी में तीन युवकों की मौत

इस बीच, कल देर रात कटनी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़रिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

दशहरा मेला देखने जा रहे थे

बहरी के SHO अरविंद चौबे ने बताया कि, तीनों युवक सिजेहरा गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान छोटेलाल कोल, अमित लाल कोल और सुमित कोल के रूप में हुई है. ये तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंगरौड़ी में दशहरा मेला देखने जा रहे थे. जब उनकी मोटरसाइकिल बहरी रोड पर पड़रिया गांव के पास पहुंची, तो एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह कुचले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम को भेजा गया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES