SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में जहरीली हुई हवा: उज्जैन में AQI 412 तो भोपाल में 400 के पार, 24 घंटे सांस लेना 25 सिगरेट पीने जैसा

मध्य प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ ही हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे भोपाल-उज्जैन समेत कई प्रमुख शहर गैस चैंबर में तब्दील होते नजर आ रहे हैं.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 10, 2026, 08:51 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:58 AM IST
Image Credit: MP के कई शहरों में प्रदूषण का ग्राफ खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है
Join

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रदूषण की चर्चा हर तरफ है, लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और धार्मिक नगरी उज्जैन समेत कई प्रमुख शहर गैस चैंबर में तब्दील होते नजर आ रहे हैं. ठंड की दस्तक के साथ ही हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है और उज्जैन में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई (AQI) 412 तक पहुंच गया है, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है. भोपाल में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं और एक्यूआई का स्तर 400 के आंकड़े को पार कर गया है. इसके साथ ही इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी प्रदूषण का ग्राफ खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.

भोपाल के टीटी नगर में आज (11 नवंबर) सुबह एक्यूआई (AQI) 404 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है. पूरे राज्य में सबसे ज्यादा प्रदूषण क स्तर उज्जैन में है, जहां एक्यूआई 412 दर्ज किया गया है. इसके अलावा इंदौर में 386 और ग्वालियर में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया है. दिवाली के बाद कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स काफी ज्यादा खराब हो गया है.

5 घंटे में दोगुना हुआ प्रदूषण का स्तर

भोपाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हालात बेहद खराब हो गए हैं और एक्यूआई 5 घंटे में दोगुना हो गया. भोपाल के टीटी नगर में कल (10 नवंबर) रात 10 बजे प्रदूषण का स्तर 150 था, जो सुबह 3 बजे बढ़कर 314 पहुंच गया. ईदगाह हिल्स इलाके में एक्यूआई 140 था, जो सुबह 263 हो गया. पर्यावरण परिसर एक्यूआई 213 से बढ़कर 302 हो गया. कलेक्टर कार्यालय इलाके में PM 2.5 का स्तर 899 पहुंच गया है, वहीं पर्यावरण परिसर में PM 2.5 का स्तर 891 दर्ज किया गया है.

24 घंटे सांस लेना 25 सिगरेट पीने जैसा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, 400 से अधिक AQI वाली इस गंभीर श्रेणी की जहरीली हवा में 24 घंटे सांस लेना सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक है, जितना एक दिन में करीब 25 सिगरेट पीने से नुकसान हो सकता है. बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन और डॉक्टरों ने आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) से बचने और बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- प्रदूषण में सुधार या आंकड़ों में झोल? दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली की साफ हवा ने चौंकाया, क्या बोले एक्सपर्ट?

कब कितना खतरनाक होता है AQI का स्तर

वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई (AQI) का इस्तेमाल प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए किया जाता है. जब एक्यूआई का स्तर शून्य और 50 के बीच हो तो हवा 'अच्छी' मानी जाती है. 51 से 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक' माना जाता है. एक्यूआई 101 और 200 के बीच 'मध्यम' माना जाता है, लेकिन इस स्तर पर सांस के रोगियों और बुजुर्गों को हल्की सांस की तकलीफ हो सकती है. 201 और 300 के बीच एक्यूआई को 'खराब' माना जाता है और लंबे समय तक रहने पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. हालांकि, जब एक्यूआई 301 के स्तर को पार कर जाए और 400 तक रहे, तो इसे 'बहुत खराब' माना जाता है. 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' हो जाता है और स्वस्थ लोगों को भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES