SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हॉस्टल के खाने में मिलीं इल्लियां, पीने के पानी में कीड़े-चींटियां, गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

शाजापुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय बालक महाविद्यालय छात्रावास में छात्रों ने अपने खाने में कीड़े (इल्लियां) देखे, जिससे वे भड़क गए. सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश यादव को छात्रों ने अपनी समस्याएं बताईं और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 31, 2026, 06:55 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 06:58 AM IST
Image Credit: अंबेडकर बालक छात्रावास के खाने में मिलीं इल्लियां
Join

मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय बालक महाविद्यालयीन छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में दिए जाने वाले खाने में अक्सर कीड़े-मकोड़े और इल्लियां निकलते हैं, जबकि पीने के पानी में भी चींटियां और कीड़े पाए जा रहे हैं. इससे छात्रों में भारी आक्रोश है. मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार राकेश यादव मौके पर पहुंचे औऱ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से बात की और उनकी शिकायतें सुनीं.

हॉस्टल के खाने में मिलीं इल्लियां

छात्रों ने हॉस्टल अधीक्षक सत्यनारायण कुंभकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें जो खाना दिया जाता है, वह प्रशासन द्वारा तय किए गए मेन्यू के अनुसार नहीं होता है. इसके अलावा सुबह के नाश्ते की गुणवत्ता पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. छात्रों का आरोप है कि उनके खाने में अक्सर कीड़े-मकोड़े और लार्वा मिलते हैं, जबकि पीने के पानी में भी चींटियां और अन्य कीड़े पाए गए हैं. इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी वे भोजन या अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अधीक्षक से शिकायत करते हैं, तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है और उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता. इसके अलावा छात्रों ने उनके भोजन के लिए आवंटित फंड पर भी सवाल उठाए. उनका दावा है कि हर महीने भोजन के लिए पैसे निकाले जाते हैं फिर भी उन्हें तय मेनू के अनुसार खाना नहीं मिलता है.

छात्रों ने प्रशासन के किया आग्रह

छात्रों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश यादव के सामने अपनी चिंताएं रखीं. इसके बाद हॉस्टल के सभी छात्रों की ओर से उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, हॉस्टल अधीक्षक को हटाने और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है. छात्रों ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि वे हॉस्टल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, पीने के पानी की व्यवस्था और सरकार द्वारा तय किए गए मेनू के पालन की जांच करें. अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और हॉस्टल की स्थितियों को सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है.

यह भी पढ़ें: भोपाल में 292 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
 

छात्रों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का समझौता होना बेहद चिंता का विषय है. अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस ज्ञापन को कितनी गंभीरता से लेता है, जिम्मेदार अधीक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है, और हॉस्टल की जर्जर हालत में कब सुधार किया जाता है.
 

मनोज जैन की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES