SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दशहरे के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश: आज 15 जिलों में अलर्ट...रावण दहन के दौरान तेज आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, दशहरा के दिन के लिए भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 19, 2026, 07:12 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 07:15 AM IST
Image Credit: दशहरे के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश! (Photo Ai)
Join

मध्य प्रदेश में बारिश के कारण रावण दहन और दशहरा की तैयारियों में बाधा आ सकती है. मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इससे रावण दहन और दशहरे के अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है. सोमवार को भोपाल समेत 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है. उधर,  रविवार को सीहोर और महू में टेंट क्षतिग्रस्त हो गए और बारिश की वजह से रावण के पुतले भी भीग गए. अगले चार दिनों तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में और बारिश होने का अनुमान है.

सोमवार को 15 जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह समेत 15 जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 अक्टूबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश जारी रह सकती है, जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

दशहरे के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश

हालांकि राज्य से मानसून आधिकारिक तौर पर 3 अक्टूबर को विदा हो चुका है, लेकिन एक नए चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ के सक्रिय होने के कारण बेमौसम बारिश का दौर शुरू हो गया है. इस अचानक आए बदलाव का सबसे बड़ा असर नवरात्रि और दशहरा की तैयारियों पर पड़ा है. रविवार को सीहोर और महू सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी के कारण रावण के पुतले पूरी तरह भीग गए, माता के पंडालों के टेंट उड़ गए और गरबा स्थल पानी से भर गए. इस बार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दशहरा यानी 20 अक्टूबर को आंधी और बारिश का अलर्ट है. मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इस दौरान रावण दहन के समय तेज आंधी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी...बस्तर समेत 10 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, रायपुर में चढ़ा पारा
 

क्यों बदल रहा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में अगले चार दिनों तक यानी 22 अक्टूबर तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी क्षेत्र में आसमान साफ ​​रहेगा और धूप खिलेगी. इस स्थिति ने रामलीला समितियों और कार्यक्रम आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के पश्चिमी हिस्से से गुजर रहे एक 'ट्रफ' और 'साइक्लोनिक सर्कुलेशन' (cyclonic circulation) के कारण बारिश हो रही है. हालांकि राज्य से मानसून 3 अक्टूबर को ही विदा हो गया था, लेकिन सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते फिर से बारिश शुरू हो गई है. पश्चिमी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES