App

सीएम जनसुनवाई में युवक का हंगामाः मकान की रजिस्ट्री अटकी तो ईंट से फोड़ने लगा सिर, UPSC के लिए भी किया था कर्ज

शाजापुर में मुख्यमंत्री जनसुनवाई के दौरान मकान की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान युवक ने हंगामा कर दिया. उसने ईंट से अपना सिर फोड़ने की कोशिश की. कलेक्टर ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया.

सीएम जनसुनवाई में युवक का हंगामाः मकान की रजिस्ट्री अटकी तो ईंट से फोड़ने लगा सिर, UPSC के लिए भी किया था कर्ज
Image Credit: ZEE NEWS

मंगलवार के दिन शाजापुर के जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री जनसुनवाई चल रही थी. उसी दौरान एक युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उसने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया. इस दौरान युवक ने प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाए और हाथ में ईंट लेकर अपना सिर फोड़ने लगा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर उसके हाथ से ईंट छुड़ाई और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद पुलिस युवक को लालघाटी थाने लेकर पहुंची.

मिली जानकारी के मुताबिक, पोलायकलां इलाके के ग्राम खड़ी निवासी राजेंद्र बागरी लंबे समय से अपने मकान की रजिस्ट्र नहीं होने की समस्या से परेशान है. इसी समस्या के निराकरण की मांग को लेकर वह मंगलवार को सीएम जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था. जब उसकी समस्या को लेकर सुनवाई चल रही थी, तभी वह अचानक आक्रोशित हो गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगा. देखते ही देखते युवक ने ईंट से अपना सिर फोड़ने का प्रयास किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया.

UPSC के लिए लिया था ब्याज पर कर्ज

बताया जा रहा है कि राजेंद्र बागरी ने साल 2021-22 में यूपीएससी की तैयारी के लिए करीब तीन लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे. इसके साथ ही मकान की रजिस्ट्री नहीं होने पर समस्या भी उसके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. युवक का कहना है कि वह लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल पाई है. इसी से परेशान होकर वह अपनी फरियाद लकर सीएम जनसुनवाई में पहुंचा था.

कलेक्टर ने समाधान का दिया भरोसा

घटना के दौरान कलेक्टर परिक्षित संजयराव झाड़े ने युवक की समस्या सुनी. कलेक्टर ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी समस्या को भोपाल भेजा गया है. उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से भी मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने समस्या के समधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

जनसुनवाई में हुई इस घटना ने एक बार फिर से आम नागरिकों की समस्याओं के समय पर समाधान और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि लंबे समय से मकान की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे राजेंद्र बागरी को प्रशासन से कब तक राहत मिलती है.

ये भी पढ़ेंः शहीद TI के पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी सीएमः परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, 3 मांगों पर CM से करेंगे चर्चा

भोपाल में अवगत करा चुके हैं- SDM

वहीं इस पूरे मामले पर शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले का कहना है कि पोहारी तहसील से एक शिकायतकर्ता आए थे, जिनका स्वामित्व से रिलेटेड कोई त्रुटि है, जो कि कलेक्टर महोदय के माध्यम से हम भोपाल भी अवगत करा चुके हैं. जो भी कमी है, वह भोपाल से ही सही होगी. उसके बाद ही हम आगे की कार्रवाई कर पाएंगे.

(रिपोर्टः मनोज जैन, शाजापुर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More