SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिवनी होटल कपल मामला: गांजा केस में फंसाने की धमकी देने वाले TI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सिवनी जिलों में होटल में ठहरे कपल को गांजा केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जबलपुर IG प्रमोद वर्मा ने TI सतीश तिवारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सीएम मोहन यादव ने मामले में संज्ञान लिया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 18, 2026, 15:41 IST | Updated: Nov 18, 2026, 16:02 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

सिवनी जिलों में होटल में ठहरे कपल को गांजा केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जबलपुर IG प्रमोद वर्मा ने TI सतीश तिवारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, होटल संचालक ने भी पुलिसकर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. मामले में CSP और एडिशनल SP के खिलाफ जांच जारी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सिवनी के वायरल वीडियो मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले की जानकारी लगते ही एएसपी, एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ेंः 'बैग में गांजा रखकर फंसा देंगे...', होटल में ठहरे कपल को धमकाती पुलिस का CCTV वीडियो वायरल; 25-25 हजार रुपये मंथली मांगने के गंभीर आरोप

वर्दी में अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं

वहीं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है. कदाचार के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

13 नवंबर का बताया जा रहा है मामला 

यह पूरा मामला 13 नवंबर की शाम डूंडा सिवनी थाना इलाके के बाबरिया रोड एक सिद्धार्थ होटल का है. इस होटल का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी होटल में ठहरे एक बालिग कपल को धमकाते दिख रहे हैं. पुलिस अधिकारी कपल से कह रहा है कि गांजा रखकर झूठे केस में फंसा देंगे. इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. इसके बाद सीएम मोहन यादव ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES