SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दोस्तों के ताने... चरित्र पर शक, सागर में पत्नी का किया कत्ल, टैटू ने खोल दिया राज

सागर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति दौलतराम अहिरवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चरित्र पर शक और दोस्तों के तानों से परेशान होकर उसने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 19, 2026, 18:00 IST | Updated: Nov 19, 2026, 18:22 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति दौलतराम अहिरवार ने की थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसी संदेह और समाज के तानों से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची. उसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया.

कैंट थाना क्षेत्र में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. शुरुआती जांच में महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की और मृतिका के शरीर पर मौजूद निशानों को आधार बनाया.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

इसी दौरान महिला के हाथ पर बने टैटू ने उसकी पहचान करने में अहम भूमिका निभाई. पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर महिला की पहचान शांति बाई के रूप में की, जो मोतीनगर थाना क्षेत्र की निवासी थी. पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू किया. इसके साथ ही हत्या के घटनाक्रम को समझने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई.

संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महिला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ सुनसान इलाके की ओर जाती हुई दिखाई दी. इस फुटेज ने पुलिस की जांच को एक अहम दिशा दी. पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की और पूछताछ का दायरा बढ़ाया. जांच के दौरान महिला के पति दौलतराम अहिरवार पर संदेह गहराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.

उसके दोस्त ताने मारते थे

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी शांति बाई के चरित्र पर संदेह था. उसका आरोप था कि पत्नी के कई लोगों के साथ कथित अवैध संबंध थे. इसी बात को लेकर उसे उसके दोस्त ताने मारते थे. इन तानों और पत्नी को लेकर मन में बने संदेह के चलते वह परेशान रहने लगा था.

पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसी मानसिक तनाव और संदेह के चलते उसने पत्नी को सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या करने का निर्णय लिया. वहां उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद मामले को छिपाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और महिला की पहचान के बाद घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ती चली गईं और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.

आरोपी को किया गिरफ्तार

एएसपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि मृतिका की तीन बेटियां हैं. परिवार के बीच चल रहे विवाद और आरोपी के मन में पत्नी को लेकर पैदा हुए संदेह ने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया. पुलिस ने आरोपी पति दौलतराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः दमोह में अपनों ने ही की 10 साल के मासूम की हत्या? 10 दिन बाद ऐसे हुई पहचान, परिजनों ने की CBI जांच की मांग

अंधे कत्ल का खुलासा किया

कैंट थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस के लिए मृतिका की पहचान से लेकर आरोपी तक पहुंचने की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया रही. हाथ पर बने टैटू से महिला की पहचान, सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया.

(रिपोर्टः उमेश यादव, सागर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES