SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शराब की दुकान के बाहर टेबल-कुर्सी लगाकर बैठे डॉक्टर, सागर में बोतल लेने वालों की हो रही जांच

सागर जिले में प्रशासन की तरफ से नई पहल शुरू की गई है. इसके तहत स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की टीमें लोगों आदतन शराब पीने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच कर रही है. इनमें से दो दिनों के अंदर 144 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 24, 2026, 09:58 IST | Updated: Nov 24, 2026, 10:01 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

आपके घर में कोई ऐसा व्यक्ति है, जो सुबह की शुरुआत चाय से नहीं, शराब से करता है? तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है. इसके जरिए जिले में अब तक 300 आदतन लोगों को चिन्हित किया जा चुका है. इनमें से 144 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर लिवर और किडनी की जांच की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें सागर, बंडा, देवरी, बीना और खुराई में अभियान चला रहीं हैं. इससे पहले आबकारी विभाग की तरफ से शराब की दुकानों के नियमित ग्राहकों में से ज्यादा शराब पीने वालों की लिस्ट तैयार की थी. अब मेडिकल टीमें दुकानों के आसपास और उनके घर पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रही हैं.

ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही

वहीं एक मेडिकल टीम बीना में शराब दुकान के बाहर देखने को मिली, जहां पर आदतन शराब पीने वाले लोगों का ब्लड सेंपल लेकर जांच की जा रही है. इनमें पता लगाया जा रहा है कि लीवर में कैसे काम कर रहा है? किडनी प्रॉपर काम कर रही है या नहीं. इसके बारे में भी जांच की जा रही है.

LFT, RFT समेत कई जांच कर रहे

ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि शहर में शराब पीने वाले लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि उनके स्वास्थ्य पर सीधा और गलत असर पड़ता है. उन्होंने बताया कि इस समय बहुत ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. डॉक्टर ने कहा कि कलेक्टर और एसडीएम के आदेश पर लोगों का ब्लड सैंपल लेकर LFT, RFT समेत कई जांच कर रहे हैं.

डॉक्टर ने आगे बताया कि शराब पीने वालों के लीवर की भी जांच कर रहे हैं कि कैसा काम कर रहा है? इसके अलावा, किडनी को भी टेस्ट कर रहे हैं. साथ ही, उनको सलाह दे रहे हैं कि शराब सेवन न करें. अगर हो सके तो इनको जल्दी से जल्दी छोड़ने की भी कोशिश करें. वहीं उन्होंने शराब पीने वालों से कहा कि लीवर, किडनी पूरी तरह से डैमेज हो रही है.

सागर में पहले आ चुकी हैं घटनाएं

आबकारी विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सागर जिले में मौत की कई घटनाएं सामने आई थीं. जांच में पता चला है कि इन मौतों के पीछे गंभीर बीमारियां या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं मुख्य वजह थीं. हालांकि, मृतक शराब का सेवन करते थे. इसी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और सहायक आयुक्त आबकारी वंदना पांडे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः एक तरफ काढ़े से गई 2 जान, दूसरी तरफ उसी गांव में पकड़ी गई शराब से भरी कार! बैतूल के चिचोली में नशे के नेटवर्क का सच क्या?

उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले की मदिरा दुकानों पर नियमित रूप से शराब पीने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और जो लोग स्वेच्छा से स्वास्थ्य जांच कराना चाहते हैं, उनका परीक्षण किया जा रहा है. इस पहल का मकसद लोगों को जागरूक करना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित करना है.

(रिपोर्टः उमेश यादव, सागर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES