SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल रिटा. IAS हत्याकांडः 21 दिन बाद 5 सदस्यीय SIT का गठन, आरोपी पर 50,000 का इनाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रिटा. IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या मामले में SIT का गठन कर दिया गया है. आइए जानते हैं, इसमें किसे-किसे शामिल किया गया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 22, 2026, 07:12 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:16 AM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके में रिटा. IAS राकेश अग्रवाल की हत्या मामले में अब जांच तेज कर दी गई है. इस मामले में पुलिस आयुक्त ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. बता दें कि घटना के 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, IAS की हत्या का आरोप उनके नए केयरटेयकर पर लग रहा है.

दरअसल, यह घटना 1 अक्टूबर की बताई जा रही है. रिटा. IAS राकेश अग्रवाल का शव उनके घर में पड़ा मिला था. 21 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाने के बावजूद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इसके बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 सदस्यीय SIT का गठन किया है.

SIT में कौन-कौन शामिल?

पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, उमेश तिवारी को एसआईटी का अध्यक्ष बनाया गया है. टीम में भोपाल अपराध शाखा से चंद्रभान सिंह यादव और पारस सोनी, रातीबढ़ थाना से ओ. पी. रघुवंशी और तकनीकी सेल से निलेश वर्मा को शामिल किया गया है. बता दें कि SIT को अपराध क्रमांक 495/26 के तहत दर्ज मामले की जांच करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही, जांच टीम को इस मामले की रिपोर्ट हर सप्ताह पुलिस आयुक्त को देनी होगी.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, रिटा. IAS अफसर राकेश अग्रवाल अपनी फैमिली के साथ रातीबड़ थाना इलाके में रह रहे थे. जहां उन्होंने 27 सितंबर को अपने ही घर में नए केयरटेकर के रूप में युवक वरुण कुमार को रखा था. उसके बाद 30 सितंबर की रात को रिटा. अधिकारी की हत्या कर दी गई. आशंका जताई जा रही है कि केयरटेकर वरुण ने रिटा. IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या की है.

पुलिस ने कहा-कहां की तलाश?

इस घटना के बाद आरोपी की तलाश में भोपाल पुलिस की टीमें ग्वालियर, मथुरा, वृंदावन और पंजाब तक दबिश दे चुकी हैं. लेकिन आरोपी उनकी पकड़ में नहीं आया है. लगातार वह चकमा देने में सफल रहा है. पुलिस की नाकामी को देखते हुए IAS एसोसिएशन ने मुख्य सचिव और बुधवार को सीएम मोहन यादव से मुलाकात की. जहां उन्होंने मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की. इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया है.

आरोपी पर 50 हजार का इनाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी वरुण पंजाब के लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके ऊपर भोपाल पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है. जांच में पता चला है कि रिटा. IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का फोन आगरा में मिला था. लेकिन अभी तक आरोपी वरुण के बारे में कुछ भी अता पता नहीं है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. हर जगह दबिश दे रही है.

(रिपोर्टः रंजन भगत, भोपाल)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES