SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहां जलाई जाती हैं चिताएं, वहां मनाई जाती है दिवाली, रतलाम में 100 परिवार निभाते हैं अनोखी परंपरा, जानिए मान्यता

रतलाम जिले में दीवाली पर एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है. इस परंपरा में लोग अपने पूर्वजों की याद में नरक चतुर्दशी के मौके पर बड़े ही उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं. आइए इस परंपरा के बारे में पूरी कहानी के बारे में बताते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 08, 2026, 10:14 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 10:22 AM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दीपावली का एक ऐसा अनूठा उत्सव देखने को मिला है, जहां पर रोशनी और आतिशबाजी के बीच अपनों की यादों को संजोय रखने की पंरपरा निभाई गई. जहां दीवाली के एक दिन पहले यानी शनिवार को नरक चतुर्दशी पर त्रिवेणी मुक्तिधाम में श्मशान की दीवाली पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाई गई.

श्मशान पर अक्सर देखा होगा कि चिताएं सजती और जलती हैं, लेकिन वहां दीपावली के एक दिन पहले दीपों की रोशनी बिखेरी गई है. नीचे दो तस्वीरों को देखिए. जहां पहली तस्वीर में अंतिम संस्कार स्थल से लेकर शोक जताने वाले परिसर तक रंगोली सजाई गई है. इसके साथ ही दीप भी जलाए गए हैं.

दो तस्वीरों में देखिए पूरा नजारा

वहीं दूसरी तरफ लगी तस्वीर में श्मशान का नजारा बिल्कुल बदला सा नजर आ रहा है. अक्सर देखा होगा कि यहां पर सन्नाटा सा पसरा रहता और लोगों की आंखें नम होती है. लेकिन वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बड़े उत्साह के साथ आतिशबाजी कर दीवाली की खुशियां मनाईं. हर तरफ फुलझड़ी और पटाखों के धमाके से श्मशान गूंज उठा.

इस परंपरा का क्या है उद्देश्य ?

दरअसल, इस परंपरा का उद्देश्य उन अपनों के साथ दिवाली मनाना है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. पूर्वजों को याद कर उनका आशीर्वाद लेने की यह परंपरा रतलाम की सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक आस्था की अनूठी मिसाल है. यह परंपरा बताती है कि त्योहार सिर्फ अपनों के साथ नहीं बल्कि अपनों के बाद भी है.

21 साल से चली आ रही परंपरा

बताया जाता है कि यह परंपरा पिछले 21 सालों से निभाई जा रही है. जहां हर साल पूर्वजों के सम्मान में दीपावली मनाने बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं. इस दौरान श्मशान घाट पर छोटे से लेकर बड़ों तक ने बड़े ही उत्साह के साथ दिवाली की खुशियां मनाई. इसके अलावा, लोगों ने जमकर आतिशबाजी की.

यह परंपरा कब शुरू हुई थी ?

इस परंपरा की शुरुआत 2006 में रतलाम की एक संस्था ने शुरू की थी. इस संस्था के सदस्य गोपाल सोनी का कहना है कि शुरुआत में सिर्फ 5 लोगों ने ही परिवार के साथ श्मशान में पहुंचकर दीपक जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया था. इसके बाद साल दर साल यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ती चली गई.

ये भी पढ़ेंः अनूठी मान्यता: दिवाली पर होता है किन्नरों का इंतजार, दुकानों पर ढोलक की थाप से बढ़ती है बरकत, 'दुआ का सिक्का' क्यों खास?

पूर्वजों की याद में मनाते हैं पर्व

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब यहां पर 100 से ज्यादा परिवार त्रिवेणी मुक्तिधाम में पहुंचकर अपने पूर्वजों की याद में दीपावली का त्योहार मनाते हैं. हालांकि, नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है. जिसमें पूर्वजों की याद में जल स्रोत पर दीपक जलाकर दीपदान किया जाता है. लेकिन रतलाम में दीपदान को अनोखे तरीके से मुक्तिधाम में पहुंचकर मनाया जाता है.

युवा पीढ़ी में भी काफी उत्साह

यहां पर मौजूद युवा पीढ़ी में काफी उत्साह देखने को मिला है. श्रद्धा का कहना है कि आमतौर पर श्मशान पर घोर अंधेरा और खामोशी रहती है, लेकिन नरक चतुर्दशी के दिन त्रिवेणी स्थित मुक्तिधाम में दीपावली का हर्ष उल्लास और रोशनी का माहौल रहता है. मान्यता है कि यह पूर्वजों की याद करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का कार्यक्रम होता है. इससे उनपर पूर्वजों की कृपा बनी रहती है.

(रिपोर्टः चंद्रशेखर सोलंकी, रतलाम)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES