SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्रीन कलर, ढाई फीट लंबा जहरीला सांप: बैतूल में मिला दुर्लभ बाम्बू पिट वाइपर, जानें कितना होता है खतरनाक

मध्य प्रदेश के बैतूल में दुर्लभ प्रजाति का विषैला सांप बाम्बू पिट वाइपर मिलने से लोग हैरान रह गए, जिसे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 10, 2026, 05:10 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:16 PM IST
Image Credit: 4 साल बाद बैतूल में दिखा दुर्लभ बाम्बू पिट वाइपर
Join

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान करने वाली और रोमांचक खबर सामने आई है, जहां शहर के बीचों-बीच स्थित वैष्णवी नगर में एक घर के अंदर दुर्लभ प्रजाति का जहरीला सांप मिलने से हड़कंप मच गया. यह सांप कोई आम सांप नहीं, बल्कि 'बाम्बू पिट वाइपर' है, जो अपनी खास हरा रंग और आक्रामक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है. करीब ढाई फीट लंबे दुर्लभ सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए. बाम्बू पिट वाइपर आमतौर पर घने जंगलों में पाया जाता है.

बाम्बू पिट वाइपर बैतूल के वैष्णवी नगर के रहने वाले जीवनलाल विश्वकर्मा के घर के बगीचे में नजर आया, जिसके बाद इसकी सूचना सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को दी गई. विशाल ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और सावधानी से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद उन्होंने इस खतरनाक सांप का सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया.

घने जंगलों, बांस के झुंडों और पेड़ों पर ही पाया जाता है यह सांप

विशेषज्ञों के अनुसार, बाम्बू पिट वाइपर आमतौर पर घने जंगलों, बांस के झुंडों और पेड़ों पर ही पाया जाता है, लेकिन कई बार खाने या पानी की तलाश में यह रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाता है, जो चिंता का विषय है. जंगल में इसका हरा रंग पत्तियों और झाड़ियों के बीच छिपने में मदद करता है. यह सांप मेंढक, छिपकली के अलावा अन्य छोटे जीवों का शिकार करता है.

कितना खतरनाक होता है बाम्बू पिट वाइपर

यह सांप हेमोटॉक्सिक जहर से लैस होता है, जिसके काटने से शरीर में तेज दर्द और सूजन हो सकती है. कुछ मामलों में पीड़ित के शरीर में खून के थक्के जमने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और ब्लीडिंग जैसी समस्या हो सकती है. समय पर इलाज न मिलने पर यह गंभीर रूप से खतरनाक साबित हो सकता है. बैतूल में इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. इसके बाद सर्पमित्रों ने लोगों को बरसात और ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- अटूट आस्था या खौफनाक: कहीं 3 दिन तक ब्राह्मणों का मुंह नहीं देखते गुर्जर, तो कहीं बरसाए गए आग के गोले! MP में दिवाली के बाद की 8 खौफनाक परंपराएं

4 साल बाद बैतूल में दिखा दुर्लभ बाम्बू पिट वाइपर

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि जिस बाम्बू पिट वाइपर को रेस्क्यू किया है, वो करीब ढाई फीट लंबा था और उसका रंग बिल्कुल हरा था. उन्होंने आगे बताया कि यह पहला मौका नहीं है, जब बैतूल में बाम्बू पिट वाइपर पकड़ा गया हो. इससे पहले साल 2021-2022 में शेख जमाल भाई ने इस प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया था. अब करीब 4 साल बाद हरे रंग का यह सांप फिर नजर आया है. (इनपुट- रूपेश कुमार)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES