App

मध्य प्रदेश में फिर बारिश....15-16 अक्टूबर को अलर्ट! भोपाल और इंदौर में रातें ठंडी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी के बावजूद 15 और 16 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसका मुख्य असर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के नौ जिलों में देखने को मिलेगा.

मध्य प्रदेश में फिर बारिश....15-16 अक्टूबर को अलर्ट! भोपाल और इंदौर में रातें ठंडी
Image Credit: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट! (Photo-Ai)

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बावजूद मौसम की स्थिति अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हो रहा है, जिससे 15 और 16 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है. इस नए सिस्टम का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत कुल 9 जिलों में देखने को मिलेगा.

तापमान और मौसम में बदलाव की बात करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी से परेशानी हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दस सालों के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर के महीने में बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर रहता है और राज्य के लोग अभी मौसम के इसी बदलते चक्र का अनुभव कर रहे हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा. भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, मैहर, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में धूप खलेगी.

15-16 अक्टूबर को बारिश
प्रदेश से मानसून 3 अक्टूबर को ही जा चुका है, लेकिन नया सिस्टम एक्टिव होने से फिर बारिश शुरू हो गई है. पिछले एक हफ्ते से पूर्वी एमपी में आंधी-बारिश हो रही है, हालांकि रविवार और सोमवार को कहीं बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 और 16 अक्टूबर को फिर से ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

बदलते मौसम से रहें सावधान
मध्य प्रदेश में अक्टूबर के महीने में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आया है. एक तरफ जहां मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश और ठंड का यह मिला-जुला दौर सेहत और रोजमर्रा के कामकाज पर असर डाल सकता है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए 15 और 16 अक्टूबर को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बदलते तापमान और अचानक होने वाली बारिश से खुद को और अपनी फसलों को बचाने के लिए मौसम की स्थानीय जानकारी पर नजर रखें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More