SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'तख्त वालों को कहां अहले-तलब की खबर...', छात्रों की गूंज में Gen-Z युवाओं का शायराना अंदाज, इंदौर में ‘RAGA KING’ चश्मे ने खींचा ध्यान

मध्य प्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में Gen-Z युवाओं का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है. कोई RAGA KING लिखा चश्मा पहनकर आया है, तो कोई अपनी शायरी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 19, 2026, 04:34 PM IST | Updated: Sep 19, 2026, 04:42 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले इंदौर में युवाओं का अनोखा अंदाज देखने को मिला है. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में Gen-Z छात्र पहुंच रहे हैं. इनमें कई युवा अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस दौरान कोई चश्मे पर ‘RAGA KING’ लिखा है, तो कोई हाथ में राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी की फोटो लेकर आया है. इसमें एक लड़का चश्मा लगाए हुए दिखा, जहां उसके चश्मे पर ‘RAGA’ लिखा हुआ है.

इस दौरान RAGA लिखा चश्मा लगाए युवा ने कहा कि, हम लोग Gen Z हैं. तो हम लोगों ने राहुल गांधी को एक नाम 'RAGA' दिया है. उसने कहा कि यह Gen-Z की तरफ से यह मैं लाया हूं, ताकि राहुल गांधी को यह भी दिखे और वो समझें कि आज Gen-Z उनके साथ खड़ा हुआ है, उनका पूरा समर्थन भी करता है.

कहां - कहां कर चुके छात्रों की गूंज?
युवा ने आगे कहा, हमारा सोचना यह है कि जिस तरह राहुल गांधी देश में अलग-अलग जगहों पर 'छात्रों की गूंज' प्रोग्राम कर रहे हैं. वैसे ही Gen-Z युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है. युवा का कहना है कि इससे पहले पुणे, देहरादून, प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुके हैं. आज इंदौर में यह कार्यक्रम कर रहे हैं. आगे कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज की आवाज ही नहीं सुन रहे हैं, बल्कि उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं. आज के समय में कोई नेता नहीं है, जो छात्रों की बात सुने और उन पर कुछ काम करे.

शायरी के जरिए युवाओं ने रखी बात
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान पूरे देश से पहुंचे रहे युवाओं में अलग-अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी दौरान एक युवा ने शायराना अंदाज में कहा कि,

"तख्त वालों को कहां अहले-तलब की खबर
वो तो हर चीख को अफ़वाह समझ बैठे हैं
हमने तालीम को इबादत समझकर चाहा
वो उसे सिर्फ सियासत समझ बैठे हैं"

इसके बाद युवा ने बताया कि यह सियासत नहीं है, यह असली स्टूडेंट है, यह असली छात्र हैं, जो राहुल गांधी के साथ खड़े हैं. इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले युवाओं का अंदाज काफी चर्चा में है. वहीं युवा ने बताया कि इससे पहले नीट को लेकर प्रोटेस्ट हुआ था, उसमें 160 किमी दूर से स्टूडेंट का समर्थन करने के लिए साइकिल से आया था. अब यही युवा इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में RAGA KING लिखा चश्मा पहनकर आया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES