SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

51 दिन बाद 15 दिन के लिए थमा चिता आंदोलन, नए कलेक्टर की किस पहल से जगी आंदोलनकारियों में उम्मीद? ये रही पूरी टाइमलाइन

बुंदेलखंड इलाके में 51 दिन से चल रहा चिता आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित हो गया है. पन्ना जिले के नए कलेक्टर हर्ष सिंह के बनने के बाद आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन रोक दिया है. आइए जानते हैं चिता आंदोलन की शुरुआत कब हुई थी और कौन हैं IAS अधिकारी हर्ष सिंह?

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 04, 2026, 08:28 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 08:46 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पिछले कई दिनों से चल रही लचर प्रशासनिक व्यवस्था और बिगड़ती व्यवस्था के चलते सीएम मोहन यादव ने जिला कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है. अब जिले की कमान नए कलेक्टर हर्ष सिंह के हाथों में आते ही 51 दिन से चल रहा चिता आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित हो गया है. चिता आंदोलन के स्थगित होने के पीछे की वजह के बारे में जानते हैं. साथ ही नए कलेक्टर हर्ष सिंह के बारे में भी आपको विस्तार से बताते हैं.

पन्ना जिले में नए कलेक्टर हर्ष सिंह ने पदभार संभालते ही दिन एक्शन मोड में आ गए. जिले की कमान संभालने के अगले ही दिन उन्होंने चिता आंदोलन की जगह पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की समस्याओं को बारीकी से सुना और समझा. साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया. कलेक्टर हर्ष सिंह की तत्परता के बाद आंदोलनकारियों ने 15 दिन के लिए चिता आंदोलन को स्थगित कर दिया है.

क्या बोले समाजसेवी अमित भटनागर?

वहीं चिता आंदोलन की अगुवाई कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि कलेक्टर हर्ष सिंह ने संवेदनात्मक तरीके से ग्रामीणों से बातचीत की. इसलिए आदिवासियों और ग्रामीणों की समस्याओं का हल निकालने की उम्मीद बढ़ गई है.

उन्होंने आगे बताया कि अभी तक यह देखने को मिल रहा था कि जिले के जिम्मेदार सीनियर अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर ही आंदोलन के निराकरण की बात रहे थे. लेकिन नए कलेक्टर हर्ष सिंह की तैनाती के बाद अब सभी जिम्मेदार बड़े अधिकारी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे हैं. साथ ही पात्र लोगों की सूची भी तैयार कर रहे हैं.

बातचीत के रास्ते हमेशा के लिए खुले

वहीं कलेक्टर हर्ष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो महीनों में पूरा मुआवजा वितरण कर लिया जाएगा. साथ ही 129 अतिरिक्त पाए गए पात्र लोगों की सूची की भी जांच की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि जांच में पात्र पाए गए लोगों को भी मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही आंदोलनकारियों से बातचीत के रास्ते हमेशा के लिए खुले हुए हैं.

कौन हैं IAS हर्ष सिंह?

1. हर्ष सिंह मध्य प्रदेश कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
2. उनका जन्म 4 सितंबर 1985 को हुआ है.
3. वे मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं.
4. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.
5. इससे पहले वे बुरहानपुर जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात थे.
6. सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में उन्हें पन्ना का नया कलेक्टर बनाया.
7. उन्होंने 13 अक्टूबर 2026 से पन्ना कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली.
8. उनसे पहले पन्ना कलेक्टर रहीं ऊषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.
9. पन्ना में पदभार संभालने के अगले ही दिन वे आंदोलन स्थल पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.

(रिपोर्टः पीयूष शुक्ला, पन्ना)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES