SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वृंदावन की घटना पर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता, महिलाओं से की अपील, कहा- अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें

Pandit Dhirendra Shastri: वृंदावन की घटना पर चिंता जताते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, सनातन धर्म पर इस समय चौतरफा कुठाराघात हो रहा है. उन्होंने धाम आने वाली माताओं और बहनों से खास अपील की है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 03, 2026, 09:35 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 09:38 AM IST
Image Credit: वृंदावन की घटना पर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता
Join

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में हाल ही में हुई घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि आज के समय में सनातन धर्म और संस्कृति पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं. ऐसे में धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. इसी को देखते हुए बाबा बागेश्वर ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं-बहनों के लिए एक विशेष अपील जारी की है. उन्होंने कहा है कि महिलाएं अकेले धाम की यात्रा करने से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. बाबा ने कहा कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं से की खास अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात हो रहा है. उन्होंने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से खास अपील की कि वे अकेले न आएं. अगर वे अकेले आती हैं, तो किसी पर भी आंखें मूंदकर भरोसा न करें, न ही उनके साथ कहीं जाएं और धाम में ज्यादा समय तक न रुकें. बाबा बागेश्वर ने बताया कि धाम लगभग 5 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है. मंदिर परिसर और हॉल की व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम की है, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि स्वयं सतर्क, सजग और सावधान रहें, अकेले न आएं और अनजान लोगों पर भरोसा न करें. स्वयं समझदार बनें और दूसरों को भी जागरूक करें.

महिलाओं की सुरक्षा 
आश्रम को लेकर बाबा बागेश्वर की यह अपील महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. धार्मिक यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की थोड़ी सी सावधानी और समझदारी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में बहुत असरदार साबित होगी. पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान न केवल तीर्थ स्थल पर सुरक्षा की व्यावहारिक सीमाओं को उजागर करता है, बल्कि महिलाओं को एक जरूरी सीख भी देता है, उन्हें सावधान रहने और अजनबियों की चालबाज़ियों से खुद को बचाने की सलाह देता है.

बाबा बागेश्वर ने क्रांति गौड़ को दिया आशीर्वाद
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत और गोल्ड मेडल जीतने  के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड़ भारत लौटीं. इसके बाद वह बागेश्वर धाम गईं. वहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मुख्य बालाजी सरकार मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका और पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान क्रिकेटर ने अपने ऐतिहासिक खेल सफर और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले अनुभवों के बारे में बताया. बाबा बागेश्वर ने उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी, उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया, और भविष्य में भी वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट और देश का मान बढ़ाने का आशीर्वाद दिया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES