SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में मानसून की विदाई के बीच गुलाबी ठंड की दस्तक, मऊगंज समेत 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में तेज धूप छुड़ाएगी पसीने

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है. 2 अक्टूबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली समेत 8 जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और जबलपुर में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है.

Written By Pooja
Published: Oct 02, 2026, 06:36 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 06:48 AM IST
Join

मध्य प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से पूरी तरह लौट सकता है. हालांकि मानसून की बची हुई नमी के असर से 2 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. IMD के अनुसार मानसून की विदाई से पहले होने वाली बारिश का दायरा सीमित रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इन जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और जबलपुर में मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने की उम्मीद है.

फिर लौटेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून का तय समय 30 सितंबर को खत्म हो गया, लेकिन मध्य प्रदेश के किसी भी जिले से मानसून आधिकारिक तौर विदा नहीं हुआ है. विभाग के अनुसार मानसून की वापसी की रेखा अभी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से गुजर रही है. मध्य प्रदेश में यह रेखा ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के ऊपर है. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी इन्हीं इलाकों से शुरू होने की संभावना है. इसके बाद, मानसून इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग से वापस जा सकता है. पूरे राज्य में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार या शनिवार को शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे राज्य से वापस जा सकता है और 10 अक्टूबर तक इसके पूरे राज्य में लौटने की संभावना है.

अक्टूबर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अक्टूबर के महीने में बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला मौसम रहता है. इस साल भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है. अक्टूबर को मौसम बदलने का समय माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान मानसून की विदाई होती है. जैसे-जैसे मानसून लौटता है, आसमान साफ ​​होने लगता है और इसका असर तापमान पर भी दिखता है.

एमपी वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अभी राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर है. यह श्योपुर, मुरैना और नीमच की सीमाओं को छू रही है. अगले 48 घंटों में मानसून की और वापसी के लिए हालात अनुकूल बने रहने की संभावना है. देश के कई हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी बन रही हैं. मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ-साथ राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए मौसम के अनुकूल रहने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES