SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ओंकारेश्वर विस्थापन विवाद: विरोध के बाद एक्शन टला, सांसद-विधायक एक महीने में निकालेंगे हल

मध्य प्रदेश के खंडवा में दसरे दिन ओंकारेश्वर बंद आह्वान सफल हो गया. पूरे शहर में व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहीं. इसके बाद प्रशासन ने फैसला लिया कि एक महीने तक किसी भी तरह का कोई विस्थापन नहीं किया जाएगा.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 20, 2026, 10:18 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 10:24 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS CREATIVE
Join

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर बंद के आह्वान के बाद जिला प्रशासन ने अपने पैर पीछे खींच लिए हैं. अब अगले एक महीने तक ओंकारेश्वर और ममलेश्वर प्रोजेक्ट के तहत किसी भी तरह का विस्थापन नहीं किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ हर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उसमें जो निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

दरअसल, एमपी के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 आयोजित किया जाएगा. सिहंस्थ की तैयारियों के तहत बनने वाले प्रोजेक्ट से प्रभावित हो रहे स्थानीय लोगों ने दो दिन तक ओंकारेश्वर बंद का ऐलान कर दिया था. वहीं दूसरे दिन भी इसका असर दिखाई दिया. ओंकारेश्वर में व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रही. जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

एक महीने तक लगाई रोक

इसी बीच जिला प्रशासन, सांसद, विधायक और ओंकारेश्वर नागरिक समिति के बीच चर्चा हुई. इसमें फैसला लिया गया है कि एक महीने तक ओंकारेश्वर और ममलेश्वर प्रोजेक्ट के तहत किसी भी तरह का कोई विस्थापन और पुनर्वास नहीं किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, खंडवा सांसद के नेतृत्व में समिति बनाई जाएगी. उसके बाद नागरिकों के साथ हर मुद्दे पर मिनट-टू-मिनट चर्चा होगी, जिसकी पूरी कार्रवाई ओंकारेश्वर प्रभावितों को लिखित में दी जाएगी. नागरिकों की हर मांग का समुचित और विश्वसनीय हल निकाला जाएगा.

इस कई लोग होंगे प्रभावित

संत समाज के अध्यक्ष मंगल दास त्यागी का कहना है कि सिंहस्थ 2028 को लेकर ओंकारेश्वर का विस्तार किया जा रहा है. इसमें ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर के आसपास उन भवनों, मकानों और दुकानों को अधिग्रहीत किया जाना है, जो प्रोजेक्ट के निर्माण में बाधा बन रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ओंकारेश्वर नगरीय क्षेत्र में रोजगार-धंधा करने वाले ऐसे लोगों को 5 किमी दूर दुकिया गांव में विस्थापित किया जा रहा है.

जिला कलेक्टर ने क्या कहा?

वहीं, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से यहां लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में प्लान बनाया गया है. इसको लेकर लोगों में विरोध है. हालांकि, इन लोगों का कहना है कि उनका धंधा, रोजगार और आजीविका ओंकारेश्वर से चलती है. उनका पुनर्वास ऐसा किया जाए, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर प्रभाव न पड़े.

एक महीने में निकलेगा हल

कांग्रेस ने इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया. मांधाता के पूर्व विधायक ठाकुर राज नारायण सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर के लोगों को विस्थापित करने से पहले उन्हें विश्वास में लेकर पूरी पॉलिसी बननी चाहिए थी, ताकि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो. कांग्रेस ने ओंकारेश्वर बंद का समर्थन किया. आज हुई चर्चा में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. स्थानीय विधायक, खंडवा कलेक्टर और नागरिकों की समिति के बीच बैठक हुई. अब सांसद और विधायक एक महीने तक स्थानीय लोगों से चर्चा कर सर्वमान्य हल निकालेंगे.
(रिपोर्टः प्रमोद सिन्हा, खंडवा)


ये भी पढ़ेंः 'सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन...', महाकुंभ की तैयारियों को लेकर CM ने की समीक्षा, बोले-समय सीमा में पूरे हो सभी कार्य
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES