SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एमपी में चक्रवात 'अकवान' का कितना असर? 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट, कटनी के करौंदी में सबसे ज्यादा ठंड, जानें मौसम अपडेट

एमपी में सर्दी ने धीरे-धीरे रफ्तार तेज कर दी है. नवंबर महीने के आखिरी दिनों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. इसके अलावा, प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. आइए जानते हैं कि चक्रवात अकवान का एमपी में कितना असर पड़ेगा?

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 20, 2026, 07:45 IST | Updated: Nov 20, 2026, 08:15 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश में नवंबर महीने के आखिरी दिनों में ठंड ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. इस बीच कई जिले ऐसे हैं, जहां 20 नवंबर को मौसम बदलने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुआ है. इसके अलावा, कई जिले ऐसे हैं, जहां पर गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवन' का मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बंगाल की खाड़ी में यह तूफान पिछले 17-18 घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

चक्रवात 'अकवान' का असर  ?

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि चक्रवात 'अकवान' के 20 नवंबर की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के ठीक पहले से होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवात अकवान का एमपी में ज्यादा असर नहीं दिखेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है. वहीं कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जरूर जताई है. लेकिन तूफान जैसी तेज हवाओं का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में चक्रवाती तूफान अकवान का साया! 20, 21 और 22 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपडेट

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

IMD भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और डिंडोरी के कुछ ही इलाकों में 20 नवंबर को हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा, सिवनी और मंडला में भी कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है.

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू! फतेहपुर में 5.7°C तक लुढ़का पारा, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश में कहां-कितना तापमान?

अगर बात करें प्रदेश में तापमान की तो सबसे कम तापमान कटनी जिले के करौंदी का बताया जा रहा है. यहां पर तापमान 7.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया है. इसके अलाव, शहडोल के कल्याणपुर में 8.0°C, शाजापुर के गिरवर में 9.1°C, उमरिया में 9.2°C, रीवा में 9.4°C, शिवपुरी में 16.0°C, खरगौन में 15.8°C, नर्मदापुरम में 15.4°C, खंडवा में 15.0°C और रतलाम में 14.5°C तापमान दर्ज किया गया है. इन तापमान के हिसाब से देखें तो मध्य प्रदेश का करौंदी सबसे ठंडा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES