SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लुढका पारा, बढ़ी ठंड: MP में 10 डिग्री से नीचे तापमान, चक्रवात 'अकवान' का असर, 20-21 नवंबर को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है और कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और मौसम केंद्र भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 18, 2026, 08:54 IST | Updated: Nov 18, 2026, 08:57 IST
Image Credit: शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री तक लुढ़क गया है.
Join

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों में तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' का सीधा असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है. एमपी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है और कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है. कड़ाके की इस ठंड के बीच मौसम केंद्र भोपाल ने चक्रवाती तूफान 'अकवान' की वजह से कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी दी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 नवंबर को इस चक्रवाती सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते बालाघाट और डिंडौरी में ढाई से साढ़े 4 इंच तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है.

40-50 की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम केंद्र ने सीधी, सिंगरौली, कटनी, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा समेत करीब दो दर्जन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन में भी तेज आंधी की आशंका है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच कम हुआ प्रदूषण, 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दक्षिण में तबाही मचाएगा तूफान 'अकवान'

20 नवंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने 20 नवंबर को उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में आज (18 नवंबर) भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. इसके अलावा राजधानी भोपाल में पिछले 2 दिन से बादल छाए हुए हैं और धुंध का भी असर देखने को मिल रहा है, लेकिन बारिश नहीं हुई है.

शहडोल का कल्यापुर में तापमान 9.9 डिग्री

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है और शहडोल के कल्याणपुर में रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है. बीती रात कल्याणपुर राज्य में सबसे ठंडा रहा. इसके अलावा कटनी के करौंदी में भी तापमान लगातार नीचे बना हुआ है और बीती रात न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

MP के इन शहरों में भी तापमान काफी कम

शहडोल और कटनी के अलावा रीवा में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 12.2 डिग्री, उमरिया में 13.1 डिग्री, पचमढ़ी में 13.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 13.6 डिग्री, जबलपुर में 13.6 डिग्री, भोपाल में 13.8 डिग्री, ग्वालियर में 13.8 डिग्री, खजराहो में 13.8 डिग्री, मंडला में 14 डिग्री, सतना में 14.2 डिग्री, सीधी में 14.2 डिग्री, बैतूल में 14.3 डिग्री और बालाघाट में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES