MP में थमा बारिश का दौर, 4 जिलों में खिलेगी धूप, बाकी में बादल-बूंदाबांदी के आसार
MP Weather Update: मध्य प्रदेश को अगले चार दिनों तक भारी बारिश से राहत मिलेगी. मंगलवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर अब कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य में कोई नया मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा, जिससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर डिवीजनों में तेज धूप रहने की उम्मीद है. 2 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है. इसके अनुसार, राज्य से मानसून की आधिकारिक वापसी बुधवार या गुरुवार को उज्जैन और ग्वालियर संभाग से शुरू होगी.
4 जिलों में खिलेगी धूप
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य में कोई भी मानसून सिस्टम एक्टिव नहीं रहेगा. इसके चलते कई इलाकों में तेज धूप रहने की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में तेज धूप रहने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं बुधवार को राज्य के आधे हिस्से में तेज धूप रहने की उम्मीद है और 2 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है.
इन जिलों में बारिश के आसार
इसके अलावा आज 29 सितंबर को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं.
पश्चिमी MP में कम गिरा पानी
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून में MP में बारिश एक जैसी नहीं हुई. पूर्वी MP जैसे जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसत से 4% ज्यादा बारिश हुई है. लेकिन कुछ जिलों में बारिश कम भी हुई है. बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर और रीवा में 20% तक कम पानी गिरा है. सबसे ज्यादा कमी पश्चिमी MP में है. वहीं इंदौर, उज्जैन, धार, रायसेन, मंदसौर, विदिशा और बैतूल समेत 20 जिलों में सामान्य से 9% से 51% तक कम बारिश हुई है. आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा बढ़ेगा और मौसम साफ रहेगा.
इस साल मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई मिली-जुली असर के साथ हो रही है. जहां पूर्वी जिलों में भारी बारिश से जल स्तर में सुधार हुआ, वहीं पश्चिमी इलाक़ों में पानी की कमी का सामना करना पड़ा. अब तेज धूप और आने वाले दिनों में बदलते मौसम के बीच लोग मानसून के आधिकारिक तौर पर जाने और हल्की ठंड का इंतज़ार कर रहे हैं.