App

ठंडी हवाओं और बारिश से गिरा एमपी का पारा, 19 जिलों में गरज-चमक के साथ गिरेगा पानी...बढ़ेगी ठिठुरन

मध्य प्रदेश में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आई है. शनिवार के लिए 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य भर में मौसम का यह मिजाज 2 नवंबर तक बना रहेगा.

ठंडी हवाओं और बारिश से गिरा एमपी का पारा, 19 जिलों में गरज-चमक के साथ गिरेगा पानी...बढ़ेगी ठिठुरन
Image Credit: Photo Ai- ठंडी हवाओं और बारिश से गिरा एमपी का पारा

31 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के मौसम में पूरी तरह से बदलाव आ गया है, जिसका मुख्य कारण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' है. पिछले दो दिनों से पूरे राज्य में इस तूफान का असर देखा जा रहा है. शुक्रवार सुबह से ही ग्वालियर और मऊगंज सहित कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है. कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है. दिन के समय भी धूप की तेजी कम हो गई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके अगले दो दिनों यानी 2 नवंबर तक बने रहने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है. दिन और रात दोनों के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है.

ठंडी हवाओं से गिरा पारा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए 19 जिलों में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे हल्की ठंडक महसूस होने लगी है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शनिवार को नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं दूसरी तरफ मालवा, निमाड़ और मध्य हिस्से के 22 जिलों में मौसम सुहावना और साफ रहने के आसार हैं. भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल के कुछ इलाकों में धूप खिलने और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है.

बढ़ेगी ठिठुरन

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण हो रही बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जैसे ही थमेगा मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे यह बारिश का सिस्टम आगे बढ़ेगा और आसमान साफ ​​होगा रात और सुबह के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे पूरे राज्य में अचानक कड़ाके की ठंड बढ़ जाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More