SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मध्य प्रदेश में मानसून की आखिरी करवट! बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का आखिरी दौर शुरू होने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में 24 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 21, 2026, 06:26 AM IST | Updated: Sep 21, 2026, 06:28 AM IST
Image Credit: एमपी मौसम अपडेट
Join

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से ठीक पहले राज्य में बारिश का एक आखिरी और जबरदस्त दौर शुरू होने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके 21 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'डिप्रेशन' में बदलने और 22 सितंबर को और मजबूत होने की संभावना है. इस मानसून सिस्टम का असर मध्य प्रदेश में 23 सितंबर से महसूस होने लगेगा और 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिनमें छतरपुर, सतना, दमोह, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा शामिल हैं.

अब तक कितनी हुई बारिश
अब तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसतन 33.9 इंच बारिश हुई है, जो कुल मानसून कोटे का लगभग 91 प्रतिशत है. हालांकि, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का वितरण काफी असमान रहा है. जहां अनूपपुर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा और भिंड समेत 23 जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है, वहीं पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लगभग 32 जिलों में अभी भी सामान्य से 5% से 49% कम बारिश हुई है. उम्मीद है कि इस नए सिस्टम से कम बारिश वाले जिलों में जल स्तर में सुधार होगा.

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़्र, श्योपुर और शिवपुरी में ही औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
21 सितंबर को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कम दबाव का क्षेत्र
इसके अलावा 24 सितंबर के लिए छतरपुर, सतना, दमोह, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. रविवार को यह आगे बढ़ा. यह 21 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन और 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा. इस वजह से 23 सितंबर से यह और अधिक एक्टिव हो सकता है और 24 सितंबर से भारी बारिश शुरू होने की संभावना है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES