SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में बढ़ी ठिठुरन, सीजन में पहली बार 8.9 डिग्री पर पहुंचा पारा; कल से फिर करवट लेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

एमपी के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है और कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया. इस बीच 20 नवंबर को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 19, 2026, 09:19 IST | Updated: Nov 19, 2026, 09:22 IST
Image Credit: कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Join

मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. तापमान गिरने से कई जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं. इस बीच 20 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है और मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के बाद आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कटनी का करौंदी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुना में सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में सुबह हल्की धुंध के बीच न्यूनतम पारा 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, वहीं दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ जिलों में अगले 2 दिनों तक रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखने को मिल सकती है

शहडोल में 9 और उमरिया में 19.9 डिग्री तापमान

कटनी के अलावा शहडोल के कल्याणपुर में भी तापमान में गिरावट आई है और बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा उमरिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस और रीवा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दमोह में 11.2 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 11.8 डिग्री, जबलपुर में 11.9 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 12 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.2 डिग्री, खजुराहो में 12.2 डिग्री, सीधी में 12.4 डिग्री और मंडला में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया.

इन जिलों में 20 नवंबर को हो सकती है बारिश

ठंड के इस दौर के बीच 20 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' की वजह से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, उमरिया, मंडला और बालाघाट समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं. इसके अलावा छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी में भी मौसम बदला रहेगा.

ये भी पढ़ें- तूफान 'अकवान' मचाएगा तबाही, 10 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट: दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच प्रदूषण से राहत; जानिए आज के मौसम का हाल

शहडोल-डिंडौरी में हो सकती है भारी बारिश

चक्रवाती तूफान 'अकवान' का सबसे ज्यादा असर शहडोल और डिंडौरी में पड़ सकता है और मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES