SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं बादलों का डेरा... तो कहीं ठंड का पहरा, एमपी में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

एमपी में मौसम लगातार बदल रहा है, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश हुई है. आइए 24 नवंबर के मौसम के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 24, 2026, 06:40 IST | Updated: Nov 24, 2026, 06:46 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहा है, लेकिन प्रदेश में तापमान लगातार गिरता चला जा रहा है. वहीं तापमान गिरने से प्रदेश में सर्दी भी बढ़ती जा रही है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश भी दर्ज की गई है. हालांकि, कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आइए आपको प्रदेश के मौसम के बारे में विस्तार से बताते हैं.

IMD भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 6.4°C तक खासरूप से कम रहा है. रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.1-3.2°C तक काफी कम रहा और बाकी सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा है.

उत्तर भारत के ऊपर सिस्टम एक्टिव

वहीं, मौसम विभाग ने आगे बताया कि उत्तर भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण ऊपरी वायुमंडल में हवाओं का रुख बदला हुआ है. इसके अलावा, दक्षिणी गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के आसपास भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों का असर आने वाले दिनों में मौसम पर देखने को मिल सकता है.

24 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 24 नवंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इनमें अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिले शामिल बताए जा रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने आगे बताया कि प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. लेकिन अगले तीन दिन 25, 26, 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः UP में ठंड की एंट्री! पूर्वांचल में घने कोहरे का अलर्ट, जानें 24 नवंबर को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

अलग - अलग जिलों में तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे कम तापमान भोपाल में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 30.8°C दर्ज किया गया है.

1. भोपाल में सबसे कम तापमान 12.4°C  दर्ज किया गया.
2. ग्वालियर में तापमान 12.8 °C रिकॉर्ड किया गया.
3. शिवपुरी में तापमान 13.0 °C रहा है. 
4. दतिया में तापमान 13.3 °C दर्ज किया गया है. 
5. दमोह में तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES