SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मानसून की विदाई से पहले MP में 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल, जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटे मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. जबलपुर और रीवा समेत प्रदेश के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Written By Pooja
Published: Sep 26, 2026, 07:01 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 07:23 AM IST
Join

सितंबर के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर एक्टिव हो गया है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटे मौसम सक्रिय रहने वाला है. जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. शनिवार को मौसम विभाग ने जबलपुर और रीवा समेत प्रदेश के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है.

डीप डिप्रेशन ने बिगाड़ा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) ने उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर लिया है और यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके असर से जबलपुर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. विभाग का कहना है कि, गहरे अवदाब की ताकत भले ही लगातार कमजोर हो रही है, लेकिन इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और इससे बनी नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम हैं.

कैसा रहेगा कल का मौसम?
मध्य प्रदेश में आधिकारिक मानसून का मौसम 30 सितंबर तक चलता है, यानी इसके लौटने में अब कुछ दिन बचे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि, मौसम सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 26 सितंबर को देखने को मिलेगा. 27 सितंबर को भी बारिश जारी रह सकती है, जिसके बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है.

6 प्रतिशत कम हुई बारिश
मानसून के विदाई में अब कुछ ही दिन बचे हैं. IMD के अनुसार, राज्य में अब तक 880.5 mm (34.7 इंच) बारिश हुई है. हालांकि, यह इस अवधि की सामान्य बारिश 36.9 इंच (937.9 mm) से 2.2 इंच कम है. कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही है, जहां पूर्वी इलाके में सामान्य बारिश हुई, वहीं पश्चिमी इलाके में औसत से 11% कम बारिश दर्ज की गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES