SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सितंबर में ही ठिठुरने लगा मध्य प्रदेश! इंदौर देश में सबसे ठंडा... धड़ाम से गिरा पारा, टूटा 8 साल का रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राज्य में 8 साल बाद सितंबर में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है. इंदौर देश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 30, 2026, 07:09 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:12 PM IST
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो
Join

मध्य प्रदेश में इस बार सितंबर महीने में ही सर्दी का एहसास होने लगा है. सितंबर के महीने में करीब 8 साल बाद ऐसा हुआ है जब रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है. इस बदलाव का असर पूरे राज्य में दिख रहा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 29 सितंबर 2018 को तापमान 19.4 डिग्री था. यानी आठ साल बाद सितंबर में ऐसी ठंडक लौटी है.

इंदौर में सबसे कम तापमान
मंगलवार को इंदौर में राज्य का सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे देश में भी सबसे कम था. इसके अलावा धार में 17.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 18.4 डिग्री, बैतूल और नौगांव में 18.8 डिग्री और उज्जैन में 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.  राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है. भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले, सितंबर के महीने में भोपाल में इतना कम तापमान 29 सितंबर 2018 को दर्ज किया गया था, जब पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. इसका मतलब है कि 8 साल बाद भोपाल के लोगों ने सितंबर में इतनी ठंड महसूस की है.

इसी हफ्ते से शुरू होगी मानसून की विदाई
मध्य प्रदेश से इस हफ्ते मानसून विदा होने लगेगा. सबसे पहले यह उज्जैन और ग्वालियर संभाग से लौटेगा, इसके बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से वापस होगा. इससे पहले 3 दिन तक हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वापसी की लाइन अभी राजस्थान और पंजाब के कई जिलों से होकर गुजर रही है और एमपी के उत्तर-पश्चिम हिस्से तक पहुंच गई है. बुधवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है- बैतूल, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और पन्ना में हल्की बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक हो सकती है.

क्यों गिर रहा है तापमान?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के जाने से पहले ही हवा का पैटर्न बदल गया है. अभी आसमान बिल्कुल साफ है और हवा में नमी की मात्रा कम हो गई है. शुष्क हवाओं और साफ आसमान की वजह से तेज धूप के कारण दिन में तापमान थोड़ा ज़्यादा महसूस होगा, लेकिन शाम होते ही जमीन से तेजी से गर्मी निकलेगी, जिससे रात में तापमान गिरता रहेगा. आने वाले दिनों में, राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में रात की ठंड और बढ़ सकती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES