SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP TET 2026: दिसंबर में होगी परीक्षा, 3 बार मिलेगा पास होने का मौका, फटाफट चेक कर लें अपडेट

मध्य प्रदेश में TET 2026 परीक्षा को लेकर अपडेट सामने आया है.परीक्षा 10 दिसंबर के बाद आयोजित की जाएगी. अभी कंफर्म डेट का ऐलान नहीं किया गया है. 13 दिसंबर या 20 दिसंबर को परीक्षा हो सकती है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 03, 2026, 07:56 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:02 AM IST
Image Credit: Photo Ai- दिसंबर में होगी TET परीक्षा
Join

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा 12 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) इस परीक्षा को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर ऑफलाइन आयोजित करने जा रहा है. राज्य बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीनों में होनी हैं, इसलिए बोर्ड ने TET परीक्षा को दिसंबर में ही समय रहते आयोजित करने का निर्णय लिया है. हालांकि अभी तक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 13 दिसंबर या 20 दिसंबर को संभावित तारीखें माना जा रहा है.

3 बार मिलेगा पास होने का मौका

यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है, जिसके अनुसार सभी कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को एक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है. कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, शिक्षकों के पास परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का अंतिम समय है. इस समय-सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र शिक्षक को अधिकतम तीन प्रयासों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करनी होगी. परीक्षा पास न कर पाने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों की सेवा पर बुरा असर पड़ सकता है. इसके अलावा विभाग में भविष्य में पदोन्नति (प्रमोशन) पाने के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है.

इन शिक्षकों को मिली छूट

हालांकि, राज्य सरकार ने उन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है जिनकी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) में पांच साल से कम का समय बचा है. ऐसे शिक्षकों को TET से पूरी तरह छूट दे दी गई है और वे बिना परीक्षा दिए अपनी सेवानिवृत्ति तक अपने पदों पर बने रह सकेंगे. इसके अलावा जिन शिक्षकों की सेवा में पांच साल से अधिक का समय बचा है उन्हें 2028 तक हर हाल में यह परीक्षा पास करनी होगी.

यह भी पढ़ें: विंटेज कार, शाही बग्घी और बैंड-बाजा... जज की कुर्सी छोड़ बेटी बनी साध्वी, धूमधाम से हुई विदाई
 

34 हजार शिक्षकों ने किया आवेदन

राज्य में कार्यरत लगभग 150,000 शिक्षक इस नियम के दायरे में आते हैं, लेकिन अब तक केवल 34,000 शिक्षकों ने ही अपने आवेदन पत्र जमा किए हैं. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है, इसलिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा केंद्रों के चयन की देखरेख कर रहा है और पूरे राज्य में जरूरी इंतज़ाम कर रहा है, ताकि दिसंबर में परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES